[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया डुमरी पुल पर अंधाधुंध फायरिंग, दो युवक घायल, एक आरोपी हिरासत में

डुमरी पुल पर अंधाधुंध फायरिंग, दो युवक घायल, एक आरोपी हिरासत में

0
डुमरी पुल पर अंधाधुंध फायरिंग, दो युवक घायल, एक आरोपी हिरासत में
बेलदौर (खगड़िया) से अमित सिंह की रिपोर्ट

Khagariya News : बेलदौर थाना क्षेत्र के डुमरी पुल पर शनिवार की अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो बाइक पर सवार चार-पांच हथियारबंद अपराधियों ने एक पिकअप वाहन को रोककर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से पुल पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और आसपास का इलाका दहशत में आ गया.

फायरिंग की इस घटना में चौथम थाना क्षेत्र के मध्य बौरने पंचायत अंतर्गत तैगाछी गांव निवासी अनिल सिंह का 18 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके हाथ में गोली लगी. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर नारदपुर गांव से बचाव के लिए पहुंचे उसके ममेरे भाई विधानंद सिंह के पुत्र गोलू कुमार पर भी अपराधियों ने फायरिंग कर दी. गोली उसकी गर्दन को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया.

तीन से चार राउंड हुई फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग भी की और हथियार लहराते हुए बेला नोवाद की ओर फरार हो गए. इस दौरान स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए भाग रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की. पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है. वहीं, आसपास मौजूद लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच में शामिल किए हैं. वायरल वीडियो में कुछ युवक हथियार लहराते हुए भागते दिखाई दे रहे हैं.

दो युवकों से हो रही पूछताछ

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेलदौर और चौथम थाना पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी में जुट गई है. पुलिस ने बजराहा गांव निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है तथा एक अन्य संदिग्ध से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है.

बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है. एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ : भरत तिवारी के परिजनों से मिली यूपी और हरियाणा कांग्रेस की टीम, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel