[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया खगड़िया में प्रतिभा का सम्मान, सपनों को नई उड़ान, प्रभात खबर ने 360 मेधावियों को किया सम्मानित

खगड़िया में प्रतिभा का सम्मान, सपनों को नई उड़ान, प्रभात खबर ने 360 मेधावियों को किया सम्मानित

0
खगड़िया में प्रतिभा का सम्मान, सपनों को नई उड़ान, प्रभात खबर ने 360 मेधावियों को किया सम्मानित
अतिथियों के साथ सम्मानित छात्राएं.

खगड़िया से राजकिशोर की रिपोर्ट

Khagariya News : प्रभात खबर की ओर से मंगलवार को केएन क्लब में प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया. समारोह में बिहार बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 360 छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मेधावियों के सम्मान के साथ पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, नगर सभापति अर्चना कुमारी, प्रसिद्ध सर्जन डॉ. प्रेम कुमार तथा बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. एच. प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद अतिथियों ने मंच पर मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

23 Khg 503
खगड़िया में प्रतिभा का सम्मान, सपनों को नई उड़ान, प्रभात खबर ने 360 मेधावियों को किया सम्मानित 3

सम्मान पाते ही खुशी से खिल उठे चेहरे

सम्मान प्राप्त करते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे. वहीं अभिभावकों और शिक्षकों के चेहरे पर गर्व और संतोष साफ दिखाई दिया. केएन क्लब में छात्रों और उनके परिजनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पूरा सभागार मेधावियों के उत्साह और अभिभावकों की खुशी से खचाखच भरा रहा. अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन सफलता की शुरुआत है, मंजिल नहीं. विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को और निखारने, अनुशासन के साथ आगे बढ़ने और बड़े लक्ष्य तय करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मेहनत, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच ही सफलता की असली कुंजी है.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा

कार्यक्रम में सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. एक से बढ़कर एक गीतों और प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भर दिए. विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया. प्रतिभा, सम्मान और प्रेरणा से भरा यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए लंबे समय तक यादगार बन गया.

ALSO READ : भरत तिवारी एनकाउंटर केस में अब तक क्या-क्या हुआ और कैसे बदलता गया पूरा मामला? जानिए 7 दिनों का पूरा घटनाक्रम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel