[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया शादी में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

शादी में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

0
शादी में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:

खगड़िया: मानसी थाना क्षेत्र स्थित एनएच 31 पर शुक्रवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है. शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भगतपुर निवासी शंकर यादव के 25 वर्षीय पुत्र पंकज यादव के रूप में हुई है.परिजनों ने बताया कि पंकज यादव अपने एक दोस्त के साथ बाइक से महेशखूंट थाना क्षेत्र के सपाह गांव रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान मानसी थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया.

हादसे में बाइक के पीछे बैठे पंकज यादव ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद पंकज यादव को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को हादसे की जानकारी दी.

घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इलाके में भी इस हादसे के बाद शोक का माहौल बना हुआ है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel