[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया खगड़िया में ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त

खगड़िया में ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त

0
खगड़िया में ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त
घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़


11 हजार वोल्ट तार गिरने से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

खगड़िया गोगरी से रणवीर झा की रिपोर्ट:

Khagaria news: चौथम थाना क्षेत्र के भुतौली गांव में गुरुवार को मक्का लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली पोल और हाई वोल्टेज तार क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि इस घटना में ट्रैक्टर चालक और ग्रामीण बाल-बाल बच गए.

जानकारी के अनुसार मक्का लदा एक ट्रैक्टर भुतौली गांव से गुजर रहा था. इसी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे लगे बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बिजली पोल क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर गया और 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर जमीन पर आ गिरा.

तार में बिजली आपूर्ति जारी रहने के कारण काफी देर तक आग की चिंगारी निकलती रही, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कनीय विद्युत अभियंता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली पोल के साथ तीन पोल तक का तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. इस घटना से बिजली विभाग को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है.

उन्होंने बताया कि संबंधित ट्रैक्टर और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel