[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया हल्की बारिश में जलमग्न हो जाती है सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

हल्की बारिश में जलमग्न हो जाती है सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

0
हल्की बारिश में जलमग्न हो जाती है सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
जलजमाव से प्रभावित सड़क


देवका भगवती स्थान से एनएच-107 तक जाने वाली सड़क पर जलजमाव, ग्रामीणों ने जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की उठायी मांग

चौथम से धीरज सिंह बंटू की रिपोर्ट:

Khagaria news:चौथम प्रखंड की मध्य बौरने पंचायत में देवका भगवती स्थान से कैथी हटिया होते हुए एनएच-107 तक जाने वाली मुख्य सड़क हल्की बारिश के बाद ही जलमग्न हो जाती है. सड़क पर जलजमाव के कारण राहगीरों, बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय ग्रामीण ललन झा ने बताया कि सड़क के जीर्णोद्धार और निर्माण की स्वीकृति क्षेत्रीय विधायक एवं प्रशासनिक स्तर से पहले ही मिल चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क क्षेत्र की महत्वपूर्ण संपर्क सड़क है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय आने-जाने के लिए गुजरते हैं. हल्की बारिश होने पर सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो जाता है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि जलजमाव के कारण सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. कई बार बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं. इसके बावजूद समस्या के समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अविलंब सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel