[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया खगड़िया में ऑनलाइन सेंटर से दिनदहाड़े 45 हजार की चोरी

खगड़िया में ऑनलाइन सेंटर से दिनदहाड़े 45 हजार की चोरी

0
खगड़िया में ऑनलाइन सेंटर से दिनदहाड़े 45 हजार की चोरी
एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर

खगड़िया से पलटु झा की रिपोर्ट:

Khagaria news: परबत्ता थाना क्षेत्र के सिराजपुर टावर चौक स्थित एक ऑनलाइन फॉर्म भरने की दुकान से करीब 45 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर दुकानदार ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के अनुसार श्रीराम ठुठी निवासी अभिषेक कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 18 मई 2026 को सुबह करीब 11:36 बजे एक युवक उनकी दुकान पर पहुंचा. युवक ने गद्दी में रखे 45,700 रुपये में से 400 रुपये निकालकर देने को कहा. इसी दौरान दुकानदार किसी अन्य काम में व्यस्त हो गया.

आरोप है कि मौका पाकर युवक लॉकर में रखी पूरी रकम लेकर फरार हो गया. दुकानदार के अनुसार आरोपी युवक की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष बताई जा रही है.

घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. हालांकि फुटेज में युवक का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है. पीड़ित ने नगर पंचायत क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी की पहचान करने और चोरी गई राशि बरामद करने की मांग की है.

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel