[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया मंदिर जा रही 14 साल की किशोरी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर,गंभीर हालत में किया गया रेफर

मंदिर जा रही 14 साल की किशोरी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर,गंभीर हालत में किया गया रेफर

0
मंदिर जा रही 14 साल की किशोरी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर,गंभीर हालत में किया गया रेफर
किशोरी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

बेलदौर (खगड़िया) से अमित सिंह की रिपोर्ट

Khagaria News: खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई. किशोरी बाइक से बाबा फुलेश्वरनाथ मंदिर पूजा करने जा रही थी. इसी दौरान तिलाठी चौक के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

तिलाठी चौक के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार घटना बेलदौर-बोबिल पीडब्ल्यूडी पथ पर तिलाठी चौक और बाबा फुलेश्वरनाथ मंदिर के बीच सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई. बताया गया कि किशोरी स्वयं बाइक चला रही थी. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई.

पटना: बिहार सरकार की सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली (2026) को लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेलदौर पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घायल किशोरी की पहचान बेलदौर नगर पंचायत क्षेत्र के सड़कपुर गांव निवासी स्वर्गीय अनिल महतो की 14 वर्षीय पुत्री सुप्रिया कुमारी के रूप में हुई है. हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी घटना के बाद मायूसी का माहौल है.

पुलिस और स्थानीय प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं चिकित्सकों ने किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्र भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन दो जिलों के बीच का सफर होगा आसान, 82 करोड़ होंगे खर्च, बनेगा नया बाईपास

अब 2500 स्कूटी सवार महिला सिपाही रखेंगी मनचलों पर नजर, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel