[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया 20 साल से बदहाल है बदला घाट स्टेशन की सड़क, बारिश में पैदल चलना भी मुश्किल

20 साल से बदहाल है बदला घाट स्टेशन की सड़क, बारिश में पैदल चलना भी मुश्किल

0
20 साल से बदहाल है बदला घाट स्टेशन की सड़क, बारिश में पैदल चलना भी मुश्किल
बदला घाट स्टेशन की सड़क

मानसी(खगड़िया)से सतीश कुमार की रिपोर्ट

Khagaria News: खगड़िया के बदला घाट रेलवे स्टेशन तक पहुंचने वाली सड़क पिछले करीब 20 वर्षों से बदहाल है. हर दिन हजारों यात्रियों को गड्ढों, कीचड़ और जलजमाव से जूझते हुए स्टेशन पहुंचना पड़ता है. कई बार लोग समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाते और उनकी ट्रेन तक छूट जाती है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से सिर्फ अस्थायी मरम्मत कर खानापूर्ति की जा रही है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं निकला.

20 साल से नहीं बदली सड़क की तस्वीर

मानसी-सहरसा रेलखंड पर स्थित बदला घाट रेलवे स्टेशन खगड़िया और बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए अहम रेलवे स्टेशन माना जाता है. लेकिन स्टेशन तक पहुंचने वाली मुख्य सड़क पिछले लगभग दो दशकों से जर्जर हालत में है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी सतह और बरसात में जलजमाव के कारण लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति अब रोजमर्रा की बड़ी समस्या बन चुकी है. स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों और वाहन चालकों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है.

पटना: बीएसएससी अभ्यर्थियों ने लंबित परीक्षाओं की तिथि जारी करने की मांग को लेकर आयोग कार्यालय में प्रदर्शन किया. 10-15 दिन में तारीख नहीं आने पर महाआंदोलन की चेतावनी दी.

ट्रेन छूटने का बना रहता है डर

ग्रामीणों के अनुसार खराब सड़क के कारण कई बार यात्री समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच पाते. नतीजतन उनकी ट्रेन छूट जाती है और उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता है.

बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है. सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाने से पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है. दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है.

Khagaria News: मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे विभाग समय-समय पर सड़क पर केवल मिट्टी डालकर अस्थायी मरम्मत कर देता है. इससे कुछ दिनों के लिए राहत जरूर मिलती है, लेकिन पहली ही बारिश में सड़क फिर पहले जैसी हो जाती है.

ग्रामीणों का कहना है कि इतने महत्वपूर्ण मार्ग का आज तक स्थायी जीर्णोद्धार नहीं कराया गया, जबकि यह सड़क हजारों लोगों के लिए रेलवे स्टेशन तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

स्थायी समाधान की उठी मांग

स्थानीय लोगों ने रेलवे विभाग और जिला प्रशासन से सड़क का जल्द पक्कीकरण और स्थायी जीर्णोद्धार कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यात्रियों की परेशानी और बढ़ेगी. साथ ही खराब सड़क के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता.

लोगों का कहना है कि बदला घाट स्टेशन तक बेहतर सड़क सुविधा केवल यात्रियों की सुविधा का नहीं, बल्कि पूरे इलाके की कनेक्टिविटी और विकास का भी महत्वपूर्ण सवाल है.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel