[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया KHAGARIA : कई महीनों से वेतन न मिलने पर भड़के सफाईकर्मी, चौथम प्रखंड में प्रमुख प्रतिनिधि का किया घेराव

KHAGARIA : कई महीनों से वेतन न मिलने पर भड़के सफाईकर्मी, चौथम प्रखंड में प्रमुख प्रतिनिधि का किया घेराव

0
KHAGARIA : कई महीनों से वेतन न मिलने पर भड़के सफाईकर्मी, चौथम प्रखंड में प्रमुख प्रतिनिधि का किया घेराव
वेतन न मिलने पर विरोध प्रदर्शन करते सफाईकर्मी

चौथम से धीरज सिंह बंटू की रिपोर्ट:

खगड़िया: जिले के चौथम प्रखंड परिसर में रविवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई जब कई महीनों से वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज सफाईकर्मियों ने प्रमुख प्रतिनिधि का घेराव कर दिया. सफाईकर्मी बकाया वेतन की मांग को लेकर घंटों प्रखंड परिसर में डटे रहे और तत्काल समाधान की मांग करते रहे.

सफाईकर्मियों का कहना था कि वे लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन कई महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. कर्मियों ने बताया कि परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है और प्रशासन उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहा है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह ने तत्काल प्रभारी बीडीओ सह बीपीआरओ प्रमथ मयंक से फोन पर बातचीत कर सफाईकर्मियों की समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने सफाईकर्मियों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द बकाया वेतन भुगतान कराने का प्रयास किया जाएगा.

वहीं पर्यवेक्षक ने बताया कि विभाग में राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण भुगतान लंबित है. उन्होंने कहा कि जैसे ही राशि उपलब्ध होगी, सभी सफाईकर्मियों के खाते में वेतन भेज दिया जाएगा.

सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और अधिक उग्र करने को मजबूर होंगे. मौके पर मनोज सिंह, दिलीप कुमार, पंकज कुमार, राधे प्रसाद, सीमा देवी समेत दर्जनों सफाईकर्मी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel