[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया खगड़िया के परबत्ता में जुगाड़ गाड़ी पलटी, चालक गाड़ी के नीचे दबा, हालत गंभीर

खगड़िया के परबत्ता में जुगाड़ गाड़ी पलटी, चालक गाड़ी के नीचे दबा, हालत गंभीर

0
खगड़िया के परबत्ता में जुगाड़ गाड़ी पलटी, चालक गाड़ी के नीचे दबा, हालत गंभीर
घायल को अस्पताल पहुंचाते लोग

Khagaria Accident News: खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जुगाड़ गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा रामावती उच्च विद्यालय, तेमथा सिराजपुर के समीप हुआ, जहां सड़क पर बने ब्रेकर से असंतुलित होकर जुगाड़ गाड़ी पलट गयी. गाड़ी के नीचे दबने से चालक को गंभीर चोटें आयीं. स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

काम खत्म कर घर लौट रहे थे चालक, रास्ते में हुआ हादसा

घायल चालक की पहचान अगुवानी निवासी 50 वर्षीय विलास ठाकुर के रूप में हुई है. परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार विलास ठाकुर परबत्ता में काम समाप्त करने के बाद जुगाड़ गाड़ी से अपने घर अगुवानी लौट रहे थे.

रात के समय जब वह रामावती उच्च विद्यालय, तेमथा सिराजपुर के समीप पहुंचे, तभी सड़क पर बने ब्रेकर से उनकी गाड़ी अचानक असंतुलित हो गयी और पलट गयी. हादसे के बाद चालक गाड़ी के नीचे दब गये.

स्थानीय लोगों ने बचायी जान

घटना के बाद आसपास के लोगों ने शोर सुनकर तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ लगायी. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को जुगाड़ गाड़ी के नीचे से बाहर निकाला.

स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण घायल को समय पर परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा सका. ग्रामीणों का कहना है कि अगर थोड़ी भी देर होती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी.

पटना: ”लंपट भाषा ना बोले सबूत है तो हाईकोर्ट जाएं…” तेजस्वी यादव के आरोपों पर JDU MLC नीरज कुमार ने किया पलटवार.

गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल किया गया रेफर

परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. जांच के दौरान पता चला कि हादसे में विलास ठाकुर का एक पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया है.

चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल उनका इलाज जारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Khagaria Accident News: सड़क सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

इस हादसे के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर बने ब्रेकर मानक के अनुरूप नहीं हैं, जिसके कारण अक्सर वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं.

ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर बने ब्रेकरों की जांच कराने और आवश्यक सुरक्षा संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

जुगाड़ वाहनों की सुरक्षा भी बनी चिंता

ग्रामीण क्षेत्रों में जुगाड़ गाड़ियों का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है, लेकिन इन वाहनों में सुरक्षा मानकों का अभाव रहता है. ऐसे में छोटी सी चूक या सड़क की खराब स्थिति भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.

विशेषज्ञों का मानना है कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और वाहनों के सुरक्षित संचालन को लेकर प्रशासन को भी गंभीर पहल करने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में बनेगा 800 MW का नया पावर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर, जानें पूरा प्लान

बिहार में अगले 72 घंटे मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पटना समेत कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel