[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया सावन के तीसरे सोमवारी भी सैकड़ों डाक कांवरिया ने बाबा फुलेश्वर नाथ शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

सावन के तीसरे सोमवारी भी सैकड़ों डाक कांवरिया ने बाबा फुलेश्वर नाथ शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

0
सावन के तीसरे सोमवारी भी सैकड़ों डाक कांवरिया ने बाबा फुलेश्वर नाथ शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

शिवलिंग का किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान होता रहा कांवरिया पथ से लेकर बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर बेलदौर. सावन के तीसरे सोमवारी को बेलदौर स्थित बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर में डाक कांवरियों एवं श्रद्धालुओं का जत्था जलाभिषेक को लेकर उमड़ पड़ी. वहीं इस दौरान हर-हर महादेव, बोल बम के जयघोष से बेलदौर अगुवानी कांवरिया पथ से लेकर बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा. शिव भक्ति में लीन आस्थावान डाक कांवरिया सोमवार की अहले सुबह करीब तीन बजे से ही पांव पैदल लंबी दूरी तय कर मंदिर पहुंच बाबा फुलेश्वर नाथ शिवलिंग पर श्रद्धा पूर्वक जलाभिषेक कर अपना अनुष्ठान पूरा किया. इसके बाद अगुवानी स्थित उत्तर वाहिनी गंगा से जल लेकर बाइक एवं अन्य वाहनों से मंदिर पहुंचे शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया. इस दौरान मंदिर परिसर कांवरियों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ खचाखच भरी रही एवं रौशनी की चकाचौंध में मंदिर परिसर में मेले सा नजारा बनी रही. वहीं सुबह से लेकर देर शाम तक वर्ती महिलाएं एवं श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना को लेकर मंदिर परिसर में जुटी रही. वहीं इस बार सावन के प्रत्येक सोमवारी पर 352 फीट के कांवर यात्रा भी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. उत्तरवाहिनी गंगा घाट से रवाना हुई उक्त कांवर एवं इसमें शिरकत कर रहे चार दर्जन से अधिक कांवरियों की श्रृंखला कांवरिया पथ से लेकर मंदिर तक श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा. शिव भक्तों ने बताया कि डाक कांवरियों का जत्था अगुवानी घाट स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से करीब 7 बजे शाम से गंगाजल भरकर बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर की ओर बोल बम बोल बम का नारा लगाते हुए रवाना होने लगते हैं, करीब 10 बजे तक उक्त कांवरिया पथ डाक बम एवं सेवा दल के भीड़ से पट जाता है, डाक कांवरियों की सेवा के लिए महेशलेट चौक से लेकर गोगरी चौक महेशखूंट चौक करूवा मोड़ चौक बीपी मंडल सेतु पुल अवस्थित कांवरिया डाक सेवा समिति बेलदौर की ओर से भरपूर सेवा की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel