[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया माध्यमिक विद्यालय तेमथा में को नहीं मिला है इंटर स्तरीय कोड, छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति

माध्यमिक विद्यालय तेमथा में को नहीं मिला है इंटर स्तरीय कोड, छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति

0
माध्यमिक विद्यालय तेमथा में को नहीं मिला है इंटर स्तरीय कोड, छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति

परबत्ता. हाल के दिनों में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि मैट्रिक पास छात्रों का 11वीं कक्षा में नामांकन उसी स्कूल में लिया जाएगा, जहां से वो पास हुए हैं.लेकिन, सार्वजनिक रमावती उच्च माध्यमिक विद्यालय तेमथा में 11वीं कक्षा में नामांकन छात्रों का नहीं हो पायेगा. क्योंकि सार्वजनिक रमावती उच्च माध्यमिक विद्यालय तेमथा को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर स्तरीय कोड नहीं दिया गया है. इस स्थिति में तेमथा हाई स्कूल से दसवीं परीक्षा पास करने वाले छात्रों का नामांकन कैसे हो पायेगा. दर्जनों छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है. छात्रों के अलावे अभिभावकों में घोर नाराजगी है. अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय को इंटर स्तरीय कोड प्राप्त नहीं हुआ तो नामांकन कैंसे कराएंगे. बच्चे के भविष्य का मामला है.

74 वर्ष से संचालित हो रहा है सार्वजनिक रमावती विद्यालय

बताया जाता है कि वर्ष 1950 में सार्वजनिक रमावती उच्च माध्यमिक विद्यालय तेमथा की स्थापना की गयी थी. तब से शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई हुई है. लेकिन, इंटर स्तरीय की पढ़ाई अभी तक शुरू नहीं होने पर लोगों में शिक्षा विभाग के प्रति काफी नाराजगी देखी जा रही है. यहां के छात्र- छात्रा ने जिला का भी मान सम्मान बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. जबकि बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती में इंटर कक्षा के लिए कंप्यूटर एवं कॉमर्स शिक्षक विद्यालय में नियुक्त हैं. इसके बाद भी इंटर स्तरीय का कोड नहीं मिलना शिक्षा विभाग के लिए प्रश्न चिन्ह है. इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित दस शिक्षक कार्यरत हैं. जिसमें दो शिक्षक इंटर कक्षा के लिए नियुक्त हुए हैं. शिक्षाविद् अमरनाथ चौधरी ने कहा कि परबत्ता प्रखंड में मध्य विद्यालय अपग्रेड होकर इंटर स्तरीय हो गया. लेकिन पुराना सार्वजनिक रमावती माध्यमिक उच्च विद्यालय तेमथा इंटर स्तरीय अभी तक क्यों नहीं हुआ है. यहां के छात्र छात्रों दूर के विद्यालय में पढ़ने पर विवश हैं. उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग किया है कि यथाशीघ्र उक्त विद्यालय को इंटर स्तरीय कोड प्राप्त कराने में अपनी योगदान सुनिश्चित करें. ताकि बच्चे अपने पंचायत में इंटर की पढ़ाई पूरी कर सकें. साथ ही शिक्षा विभाग का उद्देश्य पुरा हो सकें. सार्वजनिक रमावती उच्च माध्यमिक विद्यालय तेमथा में छात्रों के लिए 11वीं कक्षा में नामांकन को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को पत्र भेजा है. विभाग ने पत्र में कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2024- 25 में छात्रों के 11वीं में नामांकन के लिए ओएफएसएस पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है. छात्रों के स्कूल आवंटन के संबंध में कहना है कि राज्य के सभी पंचायतों में प्लस टू स्कूल स्थापित कर दिये गये हैं. ताकि, उस पंचायत के छात्रों को अधिक दूरी तय कर स्कूल में नामांकन लेने की बाध्यता नहीं रहे. पत्र में कहा है कि स्कूलों में बीपीएससी से एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गयी है. साथ ही स्कूलों में आधारभूत संरचना भी विकसित कर दिये गये हैं. शिक्षा विभाग की मानें तो मैट्रिक उत्तीर्ण विद्यार्थियों का 11वीं कक्षा में नामांकन उसी स्कूल में लिया जाएगा, जहां से वो पास हुए हैं. विशेष परिस्थिति में कोई छात्र व छात्राएं दूसरे स्कूल में नामांकन लेना चाहता हैं तो जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित विद्यालय स्थानांतरण प्रमाणपत्र के आधार पर स्पॉट एडमिशन के माध्यम से नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. पत्र में कहा कि हस्ताक्षर के समय पदाधिकारी ध्यान रखेंगे कि विद्यार्थी का नामांकन दूर के स्कूल में नहीं हो. तेमथा पंचायत परबत्ता प्रखंड का अग्रणी पंचायत माना जाता है. इस पंचायत में 4 प्राथमिक विद्यालय एवं दो मध्य विद्यालय एवं एक उच्च विद्यालय शिक्षा का मुख्य श्रोत है. लेकिन अभी तक उच्च विद्यालय इंटर स्तरीय नहीं होना कई सवाल खड़े होना भी लाजिमी है. शिक्षा के साथ साथ राजनीति क्षेत्र में भी यह पंचायत अब्बल माना जाता है.

कहते हैं प्रधानाध्यापकसार्वजनिक रमावती माध्यमिक विद्यालय तेमथा के प्रधानाध्यापक सुनिल कुमार ने बताया कि इंटर स्तरीय कोड को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को कई बार पत्राचार किया गया है. बीते 12 अप्रैल 2024 को भी पत्राचार किया गया है. लेकिन अभी तक वरीय पदाधिकारी की तरफ से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है. इस विद्यालय से लगभग एक सौ छात्र -छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण किए हैं.

कहते हैं डीइओजिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मोहन ठाकुर ने बताया कि संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक से मामला समझने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel