[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया गोगरी में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से मासूम की मौत

गोगरी में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से मासूम की मौत

0
गोगरी में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से मासूम की मौत

गोगरी. नगर परिषद क्षेत्र के गोगरी बाजार में झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही की वजह से बालक की मौत हो गयी. मृतक बालक के परिजनों ने झोलाछाप चिकित्सक के क्लिनिक में हंगामा किया. बताया जाता है कि गोगरी कुंडी वार्ड संख्या 1 निवासी सिंटू यादव के सात वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार की झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज के दौरान मौत हो गया. मृतक बालक के परिजनों ने बताया कि चिकित्सक की लापरवाही की वजह से बालक की मौत हुई है. बताया कि शुक्रवार की देर शाम सौरभ कुमार के दांत में अचानक तेज दर्द होने लगा था. जिसके बाद गोगरी बाजार निवासी मो बारीक़ के पुत्र मो नौशाद अंसारी नामक झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया. चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाया. कुछ देर बात बालक की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि गलत इंजेक्शन देने की वजह से बालक की मौत हुई है. मौत के बाद परिजनों ने क्लिनिक में हंगामा किया. घटना के बाद डायल 112 की को सूचना दी गयी. तब तक झोलाछाप डॉक्टर मौके से शटर गिराकर फरार हो गया. मौके पर परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel