[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया हाईटेंशन तारों से सटे पेड़ बने संकट, हरिपुर ग्रिड क्षेत्र में बार-बार गुल हो रही बिजली

हाईटेंशन तारों से सटे पेड़ बने संकट, हरिपुर ग्रिड क्षेत्र में बार-बार गुल हो रही बिजली

0
हाईटेंशन तारों से सटे पेड़ बने संकट, हरिपुर ग्रिड क्षेत्र में बार-बार गुल हो रही बिजली
हाईटेंशन बिजली तारों से सटी पेड़ों की शाखाएं

खगड़िया, अलौली से प्रवीण कुमार प्रियांशु की रिपोर्ट

Grid Power Supply Problem Khagaria: हरिपुर बिजली ग्रिड से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति उपभोक्ताओं के लिए बड़ी समस्या बन गई है. इसका प्रमुख कारण 11 केवी समेत हाईटेंशन बिजली लाइनों के आसपास उगे बड़े पेड़ और उनकी बिजली तारों से सटी शाखाएं बताई जा रही हैं. बरसात के मौसम में पेड़ों की डालियां तेजी से बढ़ने के कारण हल्की हवा या बारिश होते ही बिजली लाइन में फॉल्ट हो रहा है, जिससे कई गांवों में घंटों बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है.

पेड़ों की शाखाओं से बढ़ रही ट्रिपिंग की समस्या

ग्रामीणों के अनुसार हरिपुर ग्रिड से जुड़े कई फीडरों के किनारे वर्षों पुराने पेड़ लगे हैं. इनकी शाखाएं सीधे हाईटेंशन बिजली तारों के संपर्क में आ गई हैं. तेज हवा चलने पर डालियां तारों से टकराती हैं, जिससे बार-बार ट्रिपिंग होती है और बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है.

किसान, छात्र और कारोबारियों पर पड़ रहा असर

लगातार बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. किसानों की सिंचाई, छोटे कारोबार, विद्यार्थियों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं. कई बार घंटों तक बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाती है.

नियमित छंटाई नहीं होने का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग इस समस्या से भली-भांति अवगत है, लेकिन हाईटेंशन लाइनों के आसपास लगे पेड़ों की नियमित छंटाई नहीं कराई जाती. इसके कारण हर वर्ष बरसात के मौसम में यही स्थिति उत्पन्न होती है. फॉल्ट आने के बाद बिजली कर्मियों को आपूर्ति बहाल करने में भी काफी समय लग जाता है.

हादसे की आशंका से ग्रामीण चिंतित

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते पेड़ों की छंटाई नहीं कराई गई तो बिजली के तार टूटने, शॉर्ट सर्किट या आग लगने जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं. घनी आबादी और सड़क किनारे स्थित पेड़ लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बने हुए हैं.

संयुक्त निरीक्षण और विशेष अभियान चलाने की मांग

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित अधिकारियों से हरिपुर ग्रिड से जुड़े सभी फीडरों का संयुक्त निरीक्षण कराने तथा जहां भी पेड़ों की शाखाएं बिजली तारों के संपर्क में हैं, वहां विशेष अभियान चलाकर तत्काल छंटाई कराने की मांग की है. उनका कहना है कि इससे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी और संभावित दुर्घटनाओं पर भी प्रभावी रोक लग सकेगी.

और पढ़ें: जमीन विवाद सुलझने के बाद मुरादपुर में स्कूल भवन और पंचायत सरकार भवन का निर्माण फिर शुरू

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel