[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया Khagaria: आंधी-तूफान से गोगरी में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 40 इंसुलेटर ब्लास्ट के बाद इलाके में ब्लैकआउट

Khagaria: आंधी-तूफान से गोगरी में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 40 इंसुलेटर ब्लास्ट के बाद इलाके में ब्लैकआउट

0
Khagaria: आंधी-तूफान से गोगरी में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 40 इंसुलेटर ब्लास्ट के बाद इलाके में ब्लैकआउट
बिजली ठीक करता बिजली मिस्त्री

खगड़िया (गोगरी) रणवीर झा की रिपोर्ट:

खगड़िया: बुधवार रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया है. आंधी के कारण कई जगह पेड़ बिजली के तारों पर गिर गए, वहीं 33 केवी हाईटेंशन लाइन में करीब 40 इंसुलेटर ब्लास्ट हो गए, जिससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.

गुरुवार सुबह से ही गोगरी प्रखंड क्षेत्र में रुक-रुक कर बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भीषण उमस भरी गर्मी के बीच बिजली के लंबे समय तक बाधित रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

बीरबास सुपर ग्रिड से आपूर्ति होने वाली बिजली भी बार-बार बाधित होती रही, जिससे स्थिति और खराब हो गई. वहीं बीरबास से झंझरा और शिरनियां पावर सब स्टेशन तक जाने वाली 33 केवी लाइन में इंसुलेटर ब्लास्ट होने के कारण सुबह करीब 9 बजे से पूरी तरह बिजली आपूर्ति ठप हो गई.

बिजली बाधित होने से लोगों को पानी की समस्या, मोबाइल चार्जिंग की दिक्कत और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. गृहिणियों को घरेलू कामकाज के लिए चापाकल के भरोसे रहना पड़ा.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार बिजली गुल होने से स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है. इधर बिजली विभाग के जेई के निर्देश पर कर्मी फील्ड में पेट्रोलिंग कर रहे हैं और आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में जुटे हुए हैं. हालांकि देर शाम तक पूरी तरह बिजली बहाल नहीं हो सकी थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel