[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौनी से बढ़ी परेशानी, घंटों कटौती से लोग बेहाल

भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौनी से बढ़ी परेशानी, घंटों कटौती से लोग बेहाल

0
भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौनी से बढ़ी परेशानी, घंटों कटौती से लोग बेहाल
पोल पर चढ़ बिजली ठीक करते मिस्त्री

गोगरी (खगड़िया) से धीरज सिंह की रिपोर्ट

Gogri Power Supply: भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रही उमस के बीच अघोषित बिजली कटौती ने गोगरी अनुमंडल के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. नगर परिषद क्षेत्र से लेकर अनुमंडल के अधिकांश प्रखंडों में दिन और रात मिलाकर औसतन पांच से छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. घरों में पंखे और कूलर बंद रहने से लोग उमस से बेहाल हैं, जबकि पेयजल आपूर्ति, छोटे कारोबार और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार की रात करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जो शनिवार सुबह करीब आठ बजे बहाल हो सकी. इससे पूरी रात लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

33 केवी लाइन में खराबी से बाधित हुई आपूर्ति

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण वीरवास ग्रिड से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी. इसके चलते कई क्षेत्रों में पूरी रात बिजली नहीं रही.

जमालपुर बाजार समेत कई इलाकों में संकट

जमालपुर बाजार में पिछले तीन दिनों से रात के समय बिजली कटने की शिकायत सामने आ रही है. सुबह आपूर्ति बहाल होने तक लोगों को गर्मी में रात जागकर बितानी पड़ रही है.

इसके अलावा गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के कई मोहल्लों के साथ-साथ परबत्ता और बेलदौर प्रखंड में भी लंबे समय तक बिजली कटौती की शिकायतें मिल रही हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में शाम के समय बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है.

उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी

स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है. कभी फॉल्ट, कभी ट्रिपिंग, कभी जंपर तो कभी तार टूटने के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है. शिकायत के बाद बिजली बहाल भी होती है तो कुछ ही देर में फिर लाइन ट्रिप कर जाती है.

विभाग ने जल्द सुधार का दिया भरोसा

विद्युत सहायक अभियंता विपिन कुमार विजेता ने बताया कि जहां भी तकनीकी खराबी की सूचना मिल रही है, वहां मानव बलों के माध्यम से तत्काल मरम्मत कराई जा रही है. विभाग का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए.

प्रमुख बातें

  1. भीषण गर्मी में गोगरी अनुमंडल में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान.
  2. दिन और रात मिलाकर औसतन 5 से 6 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति.
  3. 33 केवी लाइन में खराबी के कारण पूरी रात प्रभावित रही सप्लाई.
  4. जमालपुर बाजार, परबत्ता और बेलदौर में भी बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी.
  5. विभाग ने तकनीकी खराबी दूर कर जल्द आपूर्ति सामान्य करने का भरोसा दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel