[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया Ganga river water level and flood risk: गंगा और बूढ़ी गंडक में बाढ़ का खतरा,खतरे के निशान को पार कर गया जलस्तर

Ganga river water level and flood risk: गंगा और बूढ़ी गंडक में बाढ़ का खतरा,खतरे के निशान को पार कर गया जलस्तर

0
Ganga river water level and flood risk: गंगा और बूढ़ी गंडक में बाढ़ का खतरा,खतरे के निशान को पार कर गया जलस्तर

Ganga river water level and flood risk: खगड़िया गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को शनिवार को पार कर गया है. रिपोर्ट के मुताबिक गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल लाल निशान से तीन सेमी गंगा का पानी ऊपर पहुंच गया है. वहीं बूढ़ी गंडक भी खतरे के निशान को छू लिया है. गंडक के पानी में भी लगातार न हो रही है. बता दें कि बूढ़ी गंडक से अधिक गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि से लोगों में दहशत है. परबत्ता, गोगरी, मानसी तथा खगड़िया प्रखंड के डेढ़ दर्जन से अधिक पंचायतों गंगा में आयी बाढ़ से प्रभावित होती है.

Ganga river water level and flood risk: अधिकारियों ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

खेत-खलियान डूबाने के बाद अब गांव-घर के मुआने तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है. शनिवार को अधिकारियों के द्वारा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया गया. चम्मन टोला से मुंगेर जाने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी आ जाने से यहां आवागमन बाधित हो गया है. सूचना मिलने के बाद जिला- प्रशासन ने नाव का परिचालन शुरू कराया. शनिवार को आपदा सलाहकार प्रदीप कुमार ने बाढ़ का जायजा लिया. वहीं मटिहानी बहियार में सैकड़ों एकड़ में लगी फसल भी बाढ़ के पानी से प्रभावित हुआ है. किसान तथा पशुपालक परेशान हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel