[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया गंडक नदी में स्नान के दौरान डूबकर युवती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गंडक नदी में स्नान के दौरान डूबकर युवती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0
गंडक नदी में स्नान के दौरान डूबकर युवती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
घटना के बाद शोकाकुल परिजन व इनसेट में मृतका की फाइल फोटो

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:

Gandak River Drowning Khagaria: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संसारपुर स्थित गंडक नदी घाट पर स्नान करने के दौरान एक युवती की डूबकर मौत हो गई. घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है, जबकि शुक्रवार दोपहर युवती का शव नदी से बरामद किया गया.

नानी से मिलने आई थी युवती

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र उत्तरी पंचायत के सबलपुर टोला वार्ड संख्या 11 निवासी रामाशीष पासवान की 21 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि मुस्कान कुछ दिन पहले अपनी बीमार नानी को देखने संसारपुर आई थी.

स्नान के दौरान हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार गुरुवार को मुस्कान गंडक नदी में स्नान करने गई थी. इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद देर शाम तक परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

सुबह मिला शव, मचा हड़कंप

शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने संसारपुर घाट के समीप शव देखे जाने की सूचना दी. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया.

एक वर्ष पहले हुई थी शादी

परिजनों ने बताया कि मुस्कान की शादी लगभग एक वर्ष पहले बछौता पंचायत में हुई थी. वह कुछ समय पहले ही मायके आई थी. इसी दौरान नानी की तबीयत खराब होने पर वह देखभाल के लिए संसारपुर गई थी, जहां यह हादसा हो गया.

घटना के बाद गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है.

ALSO READ: खेल-खेल में तालाबनुमा गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, एक की मौत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel