[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया जर्जर सड़कें व अतिक्रमण से मिला मुक्ति, शहर की बदल रही तस्वीर, वाहन भर रहा फर्राटा

जर्जर सड़कें व अतिक्रमण से मिला मुक्ति, शहर की बदल रही तस्वीर, वाहन भर रहा फर्राटा

0
जर्जर सड़कें व अतिक्रमण से मिला मुक्ति, शहर की बदल रही तस्वीर, वाहन भर रहा फर्राटा

खगड़िया. वर्षों से लोगों के लिए मुसीबत बनी शहर की जर्जर सड़क व अतिक्रमण से अब मुक्ति मिल गयी है. अब शहर की सड़कों पर वाहन फर्राटा भर रहे है. अब लोगों को रेंगना नहीं पड़ता है और ना ही वाहन जाम में फंसता है. धीरे-धीरे खगड़िया शहर की तस्वीर बदल रही है. शहर की सड़कें चौड़ी हो गयी है. बाइपास सड़क का निर्माण हो गया है. शहर की सड़कें पर अयोध्या की तर्ज पर रंग-बिरंगे लाइट लगायी जा रही है. शहर की सड़क रात में भी दिन की तरह दिखता है. शहर में अम्मुमन शीतल पेय जल, शौचालय की व्यवस्था की जा रही है. वर्तमान में वर्षां बाद शहर में पांव रखने वाले लोग शहर की सूरत व सौंर्दीकरण देखकर प्रफुल्लित हो जाते हैं. शहर के राजेन्द्र चौक से बखरी बस स्टैंड तक बीते दो दशक से जर्जर सड़कें थी. इन सड़कें पर फुटकर विक्रेता व सब्जी विक्रेताओं का कब्जा था. शहर के नगर सुरक्षा तटबंध बाइपास सड़क जर्जर थी. लोगों को शहर से निकलने को कोई सुरक्षित रास्ता नहीं था. खासकर, शहर में बड़े वाहनों को प्रवेश करने पर फजीहत हो जाती थी. बरसात के मौसम में लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो जाता था. लेकिन, अब शहर के राजेन्द्र चौक से बखरी बस स्टैंड तक अतिक्रमण व जर्जर सड़क से निजात मिल गया है. शहर की हृदय स्थली राजेंद्र चौंक से बखरी बस स्टैंड तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया गया है. फोरलेन सड़क निर्माण पर 13.69 करोड़ रुपये खर्च किया गया. यह सड़क पथ निर्माण विभाग द्वारा लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी बनायी गयी है.

जिलेवासियों का सपना हुआ साकार

वर्षोें से उम्मीद लगाए बैठे जिलेवासियों की सपना साकार हो गया है. स्टेशन रोड से लगभग 20 वर्षों से अतिक्रमण हटाया जा रहा था. लेकिन अतिक्रमण नहीं हट सका था. लेकिन जिला प्रशासन व नगर प्रशासन की सख्ती बाद सड़कों से अतिक्रमण हटा. अब शहर की सड़कें चौड़ी दिखती है. इस सड़क के जर्जर होने के कारण पहले गड्ढों में जलजमाव, दुर्घटनाओं और भारी जाम की स्थिति रहती थी. अब आम जनता, व्यवसायी और यात्रियों को काफी सुविधा हो रही है. शहर के व्यवसायी में खुशी का माहौल है. ग्राहक दुकान तक पहुंच रहे हैं. पहले शहर आने से लोग परहेज करते थे. जिसके कारण व्यवसाय पर असर पड़ता था. अब व्यवसाय में गति मिल रही है. दुकानदारों को दुकान तक सामग्री पहुंच रहे हैं. जिसके कारण लोगों को आर्थिक व मानसिक परेशानी से निजात मिली है. शहरवासियों ने कहा कि स्टेशन रोड निर्माण से सपना सकार हो गया. वर्षों से जर्जर और अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे खगड़िया स्टेशन रोड के निर्माण व सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों और यात्रियों ने बड़ी राहत की सांस ली है. इस बहुप्रतीक्षित सड़क के बनने से शहर में आवागमन सुलभ हो गया है और जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिली है.

कहते हैं नगर सभापति

फोटो-30

कैप्सन-अर्चना कुमारी, नगर सभापति.

नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि शहर की विकास व सौंर्दीकरण के लिए कार्य किया जा रहा है. जिला प्रशासन की तत्परता से जर्जर सड़क बनी और शहर की सड़कों पर से अतिक्रमण हटाया गया. शहर में विकास का जाल बिछाया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel