[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया अपहरण मामले का चौथा आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

अपहरण मामले का चौथा आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

0
अपहरण मामले का चौथा आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

मानसी. रेल थाना क्षेत्र के रेलवे मैदान से बीते आठ मार्च को खेलने के दौरान बालक का अपराधियों ने अपहरण कर लिया था. अपहरण की सूचना पर जीआरपी थाना में कांड संख्या 09/24 दर्ज कर जांच शुरू की. जीआरपी ने मंगलवार की देर रात एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान राजाजान गांव निवासी महाशिव कुमार उर्फ शिव यादव के रूप में की गयी. जबकि इससे पूर्व पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था. जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बीते आठ मार्च को राजाजान गांव निवासी 11 वर्षीय रंजीत साह के पुत्र देव कुमार का अपहरण कर लिया गया था. पुलिस पदाधिकारी के दविश के कारण अपहरणकर्ताओं ने 36 घंटे के भीतर देव कुमार को मुक्त कर दिया था. बालक की बरामदगी के बाद उक्त कांड में चार अपहरणकर्ता में से तीन को पूर्व में जेल भेज दिया गया. वहीं शामिल नामजद में से चौथा अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापेमारी अभियान में मिथुन कुमार, अब्दुल मामू, संजीव कुमार, रितेश कुमार, मिथुन कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel