[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया मड़ैया में पत्नी का पहला पति व देवर ने मिलकर जीवनसाथी को गोलियाें से किया छलनी, मौत

मड़ैया में पत्नी का पहला पति व देवर ने मिलकर जीवनसाथी को गोलियाें से किया छलनी, मौत

0
मड़ैया में पत्नी का पहला पति व देवर ने मिलकर जीवनसाथी को गोलियाें से किया छलनी, मौत

बॉबी ने प्रेम प्रसंग में की थी शादी, शादी से नाराज पहले पति ने दिया घटना को अंजाम घटना मड़ैया थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव की खगड़िया. मड़ैया थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव में बुधवार की सुबह पत्नी का पहला पति व देवर ने मिलकर जीवनसाथी को गोलियाें से छलनी कर दिया. इस कारण युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि मड़ैया गांव निवासी बॉबी कुमार परदेश में रहकर काम करता था. बीते चार दिन पूर्व पिता के बरसी पर गांव आया था. बरसी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी रिश्तेदार को विदा कर दिया. बुधवार की सुबह नौ बजे स्व मकेन्द्र सिंह के 23 वर्षीय पुत्र बॉबी कुमार बाजार से घर लौट रहा था. घर के समीप पूर्व से घात लगाये पत्नी का पहला पति व अन्य लोगों ने गोलियाें से छलनी कर दिया. गोलियाें की आवाज सुन अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना स्थल पर पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. परिजनों ने बताया कि बॉबी कुमार डेढ़ साल पहले प्रेमिका से शादी की थी. बॉबी की पत्नी पहले पति को छोड़कर प्रेम प्रसंग में इससे शादी की थी. इसी से नाराज होकर पहले पति व अन्य अपराधियों ने बॉबी को गोली मार दी. बताया कि पत्नी का पहला पति पहले भी जान मारने की धमकी दे चुका था. बॉबी पिता के बरसी पर जब परदेश से गांव आया तो इसकी भनक अपराधियों को लग गयी. अपराधियों ने मौका देखते ही गोली मारकर हत्या कर दी. इधर, लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना की गंभीरता को देखते हुए मड़ैया पुलिस के अलावे चार थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी. थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष ने घटना की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी. वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सील कर जांच शुरू कर दी. मड़ैया थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel