[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों रुपये गबन मामले में पूर्व शाखा प्रबंधक सहित 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी

को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों रुपये गबन मामले में पूर्व शाखा प्रबंधक सहित 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी

0
को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों रुपये गबन मामले में पूर्व शाखा प्रबंधक सहित 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी

लोगों लगा देंगे सर

खगड़िया. दी खगड़िया डिस्टिक सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों रुपये का गबन किया गया है. परत दर परत गबन मामले की पोल खुलने लगी है. को-ऑपरेटिव बैंक में किसानों का रुपये गबन करने वाले कई सफेद पोस जल्द ही पुलिस के शिकंजे में आयेंगे. वर्षों तक को-ऑपरेटिव बैंक में लूट खसोट का खेल चलता रहा. को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों रुपये गबन मामले में दूसरी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दी खगड़िया डिस्टिक सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक बेलदौर शाखा के प्रभारी शाखा प्रबंधक हरि किशोर यादव ने नगर थाना में आवेदन देकर पूर्व शाखा प्रबंधक सहित 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थाना में कांड संख्या 55/26 दर्ज कर मामले की जांच का आदेश एसआइ राहुल कुमार को दिया गया है. प्रभारी शाखा प्रबंधक ने कहा कि मनोज कुमार सिंह, सेवानिवृत शाखा प्रबंधक मुख्य शाखा, तत्कालीन सहायक मुख्य शाखा तपेश कुमार तपन, चंद्रभूषण कुमार एवं बचत खाता धारक के मिली भगत से सरकारी राशि का विचलन करते हुए बचत खाता में राशि हस्तांतरित कर गबन किया गया.

45 लाख रुपये गबन मामले में पहले भी पांच लोगों पर हुई थी प्राथमिकी

जिला सहकारी बैंक में बड़े पैमाने पर भष्ट्राचार मामले में पहले भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. गंगौर थाना क्षेत्र के रामनगर मठ निवासी और सहकारी बैंक लिमिटेड के सदस्य रामानंद प्रसाद सिंह ने सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार, अध्यक्ष अखिलेश कुमार विद्यार्थी, वर्तमान शाखा प्रबंधक सुमित सुमन, पूर्व प्रबंध के निदेशक रामाश्रय राम, पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार रमण उर्फ बबलू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. कहा गया था कि उपरोक्त लोग सुनियोजित ढंग से सहकारी बैंक के विविध खाता से लगभग 45.15 लाख रुपये का गबन करने के उद्देश्य से वादी एवं गवाह के खाते में हस्तांतरित या नगद जमा किया था.

गबन मामले में पूर्व शाखा प्रबंधक सहित 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी

भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त मुख्य शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, सुपौल जिले के बरैल जगतपुर निवासी सहायक मुख्य शाखा प्रबंधक तपेश कुमार तपन, स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच दान नगर निवासी सहायक मुख्य शाखा चंद्र भूषण कुमार, मानसी विद्यार्थी टोला निवासी सचिदानंद राय, कुमार निरंजन, राम ज्योति देवी, तेताराबाद चंद्रपुरा खूर्द निवासी दीपक कुमार, राम नगर मठ लाभगांव निवासी रामानंद प्रसाद सिंह, बड़ी कोठिया निवासी राजनीति प्रसाद यादव, अशोक सिंह, कोशी कॉलेज परमानंदपुर निवासी नंदलाल ठाकुर पर गबन मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों रुपये गबन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले की जांच की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel