शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप
खगड़िया.
जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी अब थाने तक पहुंच गयी है. युवती के पिता ने मोरकाही थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री को प्यार का झांसा देकर एक मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ फरार हो गया.कोचिंग जाने के लिए निकली थी युवती
दर्ज प्राथमिकी में पिता ने बताया है कि उनकी पुत्री बीते 5 जून को कोचिंग जाने के लिए खगड़िया निकली थी. काफी देर बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका.