[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया Khagaria बेटी की शादी में मातम: छत से गिरकर पिता की मौत

Khagaria बेटी की शादी में मातम: छत से गिरकर पिता की मौत

0
Khagaria बेटी की शादी में मातम: छत से गिरकर पिता की मौत

खगड़िया से राजकिशोर की रिपोर्ट : Khagaria News : खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर थाना क्षेत्र की शुम्भा पंचायत में खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब बेटी की शादी के दौरान पिता की छत से गिरकर मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक की पहचान शुम्भा पंचायत के नागरटोली निवासी स्वर्गीय नाथो शर्मा के 45 वर्षीय पुत्र दर्शन शर्मा के रूप में की गई है. बताया जाता है कि दर्शन शर्मा की चार बेटियां और 2 बेटा है. उनकी बड़ी बेटी सपना की शादी 26 अप्रैल को बेगूसराय जिले के सूजा टोला से आयी बाराती के साथ धूमधाम से संपन्न हुई. परिजनों के अनुसार, शादी की सभी रस्में सकुशल पूरी हो चुकी थीं. सिंदूरदान के बाद सुबह करीब 7 बजे दर्शन शर्मा छत से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर पड़े. गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें नजदीकी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया. लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. प्रारंभिक तौर पर चिकित्सकों द्वारा ब्रेन हेमरेज से मौत की आशंका जताई जा रही है. इस दर्दनाक घटना के बाद शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel