[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया आय वृद्धि व बचत को लेकर किसानों को मिला प्रशिक्षण

आय वृद्धि व बचत को लेकर किसानों को मिला प्रशिक्षण

0
आय वृद्धि व बचत को लेकर किसानों को मिला प्रशिक्षण

गोगरी. प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत में किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई. पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव की उपस्थिति में उनके आवास पर किसानों के लिए आय वृद्धि, बचत व कृषि आधारित वैकल्पिक आजीविका के विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षक पार्थ आनंद द्वारा किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. कार्यक्रम के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, लागत में कमी लाने के उपाय, फसल विविधीकरण, पशुपालन, बागवानी तथा सामूहिक खेती के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. यह बताया गया कि यदि किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ अतिरिक्त आय के स्रोत विकसित करें तो उनकी आर्थिक स्थिति में स्थायी सुधार संभव है. प्रशिक्षण में किसानों को नियमित बचत की आदत विकसित करने, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने, योजनाबद्ध निवेश करने व सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई. साथ हीं बैंकिंग सेवाओं से जुड़ाव, बीमा योजनाओं के उपयोग और डिजिटल लेन-देन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया ताकि किसान आर्थिक रूप से अधिक सुरक्षित और जागरूक बन सकें. मुखिया कृष्णानंद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना पंचायत की प्राथमिकता है. प्रशिक्षक पार्थ आनंद ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती किसानों की प्रगति पर निर्भर करती है. यदि किसान वैज्ञानिक खेती, सामूहिक प्रयास और वित्तीय अनुशासन अपनाएं तो सीमित संसाधनों में भी बेहतर आय प्राप्त कर सकते हैं. इस अवसर पर युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश यादव, कविरंजन यादव, जुनैद आसिफ, अभय कुमार गुड्डू, पंकज यादव, ग्रीस रंजन, जवाहर यादव, राहुल कुमार सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel