[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया गिरफ्तारी व कुर्की वारंट मामलों का जल्द करें निष्पादन

गिरफ्तारी व कुर्की वारंट मामलों का जल्द करें निष्पादन

0
गिरफ्तारी व कुर्की वारंट मामलों का जल्द करें निष्पादन

नीलाम पत्र वाद से संबंधित प्रशिक्षण व समीक्षा बैठक आयोजित

खगड़िया.

समाहरणालय के सभागार में नीलाम पत्र वाद से संबंधित प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर नीलाम पत्र वाद से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन व तामिला की समीक्षा बैठक में की गयी. बैठक में जिले के विभिन्न थानों में लंबित गिरफ्तारी वारंट व कुर्की-जब्ती वारंट से संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी. उनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. साथ ही नीलाम पत्र पदाधिकारियों को वादों के प्रभावी निष्पादन व तामिला संबंधी प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया. इस अवसर पर जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में लंबित वारंटों के निष्पादन एवं तामिला से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन के साथ बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करें. वहीं सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को समय पर प्रशिक्षण में उपस्थित होकर विभागीय निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया. बैठक का उद्देश्य लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, राजस्व वसूली प्रक्रिया में तेजी लाना तथा नीलाम पत्र वादों के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करना था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel