[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया बैठक में यूडीआईडी कार्ड बनाने पर दिया गया बल

बैठक में यूडीआईडी कार्ड बनाने पर दिया गया बल

0
बैठक में यूडीआईडी कार्ड बनाने पर दिया गया बल

गोगरी. नगर परिषद क्षेत्र के रजिस्ट्री चौक स्थित मां दुर्गा स्थान के प्रांगण में दिव्यांग जन कल्याण समिति के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें बताया कि 13 और 14 फरवरी को प्रखंड कार्यालय गोगरी में दिव्यांगों के सर्टिफिकेट एवं यूडीआईडी कार्ड को लेकर मेडिकल टीम आयेगी. दिव्यांगजन कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने सभी कार्यकर्ताओं को सजग होकर प्रचार प्रसार करने की बात की. उन्होंने कहा कि कार्ड बनवाने के लिए आये दिन सदर अस्पताल खगड़िया में सर्टिफिकेट के लिए जो भीड़ लगती है. गोगरी में कार्ड बनवा लेने से सदर अस्पताल में भीड़ में कमी कमी देखने को मिलेगी. हालांकि लगातार जिला अधिकारी के निर्देश पर खगड़िया जिले के सभी प्रखंडों में दिव्यंका प्रमाण पत्र के लिए शिविर का आयोजन होता है, लेकिन सदर अस्पताल में भीड़ में कमी नहीं लेने का एक प्रमुख कारण याह है कि यहां से लिए गए कागजातों के ऊपर काम नहीं किया जाता है. मौके पर जिला सचिव दिलीप पासवान ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन एवं स्वास्थ्य कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के परेशानी को कम करने के लिए जो शिविर लगता है वहां शत प्रतिशत काम हो ना कि कर्मी सिर्फ खानापूर्ति कर पल्ला झाड़ने का काम करें. मौके पर सुजीत कुमार, अंशद आलम, संजय कुमार आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel