[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया शिक्षा ही सफलता की असली कुंजी, सैदपुर विद्यालय की उपलब्धियां पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा: विधायक

शिक्षा ही सफलता की असली कुंजी, सैदपुर विद्यालय की उपलब्धियां पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा: विधायक

0
शिक्षा ही सफलता की असली कुंजी, सैदपुर विद्यालय की उपलब्धियां पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा: विधायक

श्री बनारसी प्लूस टू उच्च विद्यालय सैदपुर में प्रबंधकारिणी समिति की हुई बैठक मानसी. प्रखंड के श्री बनारसी प्लूस टू उच्च विद्यालय सैदपुर में गुरुवार को प्रबंधकारिणी समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने की. बैठक में विद्यालय के विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्रों के बेहतर भविष्य को लेकर चर्चा की गयी. विधायक ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो किसी भी समाज को आगे बढ़ाने की ताकत देता है. अगर हमें अपने क्षेत्र को विकसित बनाना है, तो सबसे पहले शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना होगा. उन्होंने विद्यालय द्वारा लगातार टॉपर देने की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि यह विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि प्रतिभा को निखारने का मंच बन चुका है. यहां के छात्रों ने अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणादायक है. उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई के प्रति सजग रहें और उन्हें सही वातावरण प्रदान करें. बैठक के दौरान विद्यालय की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गयी. विधायक ने आश्वासन दिया कि विद्यालय में आवश्यक संसाधनों की कमी को दूर किया जायेगा. विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जायेगा. विधायक ने कहा कि वे लगातार विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों का दौरा कर रहे हैं और प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कर जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं. बैठक में उपस्थित पूर्व प्रखंड प्रमुख दशरथ प्रसाद यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य अजीत सरकार, जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, महिला कॉलेज के प्रो प्रभाष कुमार, मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र यादव व स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामबिलास प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे. इसके अलावे केशवचंद्र कुमार ,बिपिन कुमार,रामबली, रेनू कुमारी ,सरिता कुमारी, नवीन कुमार ,दीपक कुमार ,कौशल कुमार ,अभय कुमार ,शिखा कुमारी ,स्मिता कुमारी आरती कुमारी,लालू कुमार मीरा कुमारी ,मणिशंकर कुमार ,लिपिक नवीन कुमार अमन कुमार आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel