[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता व नशा उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता व नशा उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित

0
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता व नशा उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित

खगड़िया. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशा उन्मूलन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्रों में बढ़ते अवसाद, तनाव, परीक्षा संबंधी चिंता तथा नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें नशामुक्त, सकारात्मक और संतुलित जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना था. कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मणि भूषण के मार्गदर्शन में हुआ. उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त जीवन अपनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में उचित परामर्श लेने की सलाह दी. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में सीए मनोहर सिंह एवं ब्रह्माकुमारी ऋचा उपस्थित रहीं. सीए ने जीवन में अनुशासन, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की प्रतिभा, स्वास्थ्य और भविष्य को नष्ट कर देता है, इसलिए विद्यार्थियों को इससे दूर रहकर अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. ब्रह्माकुमारी ऋचा ने मानसिक स्वास्थ्य के आध्यात्मिक आयामों को स्पष्ट करते हुए ध्यान, योग एवं सकारात्मक चिंतन की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि नियमित ध्यान अभ्यास से तनाव, चिंता और अवसाद को नियंत्रित किया जा सकता है तथा आत्मबल को सुदृढ़ बनाया जा सकता है. कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी राजेश कुमार रंजन ने आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया. उनके कुशल समन्वय एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ. कार्यक्रम की सफलता में प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. एमडी इरफान अंसारी, आदित्य कुमार, लव कुमार, विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार, प्रियंका सिन्हा, वैभव विशाल एवं सहकर्मी राजाराम की सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई तथा प्रश्नोत्तर सत्र में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. यह जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ. महाविद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं स्वस्थ, नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel