[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया नशा से सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, पारिवारिक,शारीरिक होता है नुकसान: एसपी

नशा से सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, पारिवारिक,शारीरिक होता है नुकसान: एसपी

0
नशा से सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, पारिवारिक,शारीरिक होता है नुकसान: एसपी

शहर में निकाली गयी नशा मुक्ति के लिए जागरूक रैली

लोगों के बीच बांटा गया नशा मुक्ति के लिए अभिभावक मार्गदर्शिका पुस्तक, जागरूक करने की अपील

जागरूकता रैली में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों के अलावे व्यवसायियों ने लिया भाग

खगड़िया. किशोर व युवाओं को सूखा नशा से बचाने के लिए शहर में जागरूकता रैली निकाली गयी. पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली के दौरान छात्र, छात्राएं, युवक-युवती, अभिभावकों, दुकानदारों के बीच नशा मुक्ति जागरूकता अभिभावक मार्गदर्शिका पुस्तक का वितरण किया गया. रैली में आइएमए, आइडीए से जुड़े चिकित्सकों के अलावा शहर के व्यवसायी व शिक्षकों ने भाग लिया. रैली आरओबी से निकलकर राजेन्द्र चौक, थाना रोड, शहीद प्रभुनारायण चौक, आर्य समाज रोड, स्टेशन रोड आदि रोड का भ्रमण किया. इस दौरान एसपी स्वंय छात्रों व अभिभावकों को नशे के प्रयोग से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी. उन्होंने मद्यपान, धूम्रपान व ड्रग्स व अन्य मादक पदार्थ के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया. जागरूकता रैली में सदर एसडीओ धनंजय कुमार, एएसपी मुकुल रंजन, साइबर डीएसपी निशांत गौरव, आइएएम के अध्यक्ष डॉ प्रेम शंकर, आईएमए सचिव डॉ शैलेन्द्र कुमार, हाटकेश फाउंडेशन के संयोजक सह सर्जन डॉ प्रेम कुमार, आइडीए के अध्यक्ष डॉ प्रभांशु कुमार, डॉ जैनेन्द्र नाहर, डॉ कनिका, डॉ सतीश कुमार, डॉ अमित आनंद, बचपन प्ले स्कूल के प्रद्दुमन कुमार, नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार आदि मौजूद थे.

खुद भी नशे से दूर रहें और लोगों को भी जागरूक करें

एसपी ने शहर के दुकानदारों को नशा के सेवन से बचने व आसपास के लोगों को जागरूक करने को कहा. ताकि शारीरिक, आर्थिक नुकसान से बचा जा सकता है, जिससे एक सभ्य समाज की स्थापना हो सकती है. युवाओं के जिंदगी संभल सकें. एसपी ने कहा नशा से सामाज, शैक्षणिक, आर्थिक, पारिवारिक, शारीरिक नुकसान होता है. नशा का शिकार खासकर किशोर, युवा, व्यस्क हो रहे हैं, इस दुष्प्रभाव को रोकना सभी का दायित्व है. लोगों से कहा की वह खुद भी नशे से दूर रहें और अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करें. रैली में नशे का जो हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर परिवार व ज्ञान हमें फैलाना है, नशे को मार भगाना है आदि नारे लगाए गए.

अपराध मुक्त समाज की करें स्थापना, स्वस्थ समाज का होगा निर्माण

एसपी ने कहा कि नशा सेवन करने से सेहत के साथ-साथ समाज में विपरीत प्रतिक्रिया उत्पन्न होती है. जिसके कारण आपसी भाईचारा से लेकर एक-दूसरे में द्वंद पैदा होती है. युवा वर्ग नशे में किसी कारणवश फंस जाते हैं और वह नशे के लिए कोई भी आपराधिक वारदात को करने से नहीं चुकते हैं. नशा अपराधमुक्ति की स्थापना के लिए सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे, तभी स्वस्थ समाज का निर्माण होगा. अगर, कोई भी शराब बनाता व बेचता है तो इसकी सूचना स्थानीय थाने को दें. ताकि उसपर कानूनी कार्रवाई की जा सके. सूखा नशा, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और शराब तस्करी रोकने को लेकर भी लोगों को जागरूक करें.

चलाया जायेगा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

एसपी ने जिले के सभी प्रखंड के गांव-गांव व शहर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसको लेकर तैयारी की जा रही है. बताया कि शराब, स्मैक तस्कर सहित शराबियों के विरूद्ध कार्रवाई कर रही है. ऐसे लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है. इसके अलावा सामाजिक लोगों को भी पहल करनी होगी. ताकि समाज से नशे के दुष्प्रभाव को खत्म किया जा सके. अभिभावक को भी अपने अपने बच्चे पर ध्यान देना होगा, ताकि गलत आदत की आदि ना हो. इधर, चिकित्सकों ने नशीली दवाओं व पदार्थों के दुरुपयोग से होने वाली सामाजिक बुराइयों और रोगों के बारे में लोगों को जानकारी दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel