[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का डीआरएम ने किया निरीक्षण

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का डीआरएम ने किया निरीक्षण

0
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का डीआरएम ने किया निरीक्षण

खगड़िया. खगड़िया जंक्शन, पसराहा, महेशखूंट स्टेशन का सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक ने गुरुवार को निरीक्षण किया. इस दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण व उन्नयन कार्यों का जायजा लिया. वहीं स्थानीय स्टेशन के परिसर में पीपीपी मॉडल से बने नवनिर्मित गुड्स गोदाम का सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक ने उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि नवनिर्मित गोदाम आधुनिक गोदाम व्यापार, उद्योग व किसानों को सुविधाएं देगी. साथ ही रेलवे की माल ढुलाई क्षमता व राजस्व बढ़ायेगा. इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित व आधुनिक रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोनपुर मंडल के बरौनी-सेमापुर सेक्शन के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया. इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बरौनी जंक्शन, बरौनी यार्ड व खगड़िया स्टेशन का भी निरीक्षण किया. उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण व उन्नयन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में, उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान पैनल रूम व प्लेटफॉर्म का जायजा लिया. स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, पैनल रूम व बुकिंग कार्यालय का भी निरीक्षण किया. रेक प्वाइंट का भी मंडल रेल प्रबंधक द्वारा निरीक्षण कर परिचालन व्यवस्था की समीक्षा की. वहीं पसराहा स्टेशन का निरीक्षण करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने भारतीय खाद्य निगम लिमिटेड व लीप एग्री लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ संवाद किया. डीआरएम ने माल ढुलाई व लॉजिस्टिक संचालन से जुड़े विषयों पर चर्चा की. इसके अलावा महेशखूंट सहित अन्य स्टेशनों का भी निरीक्षण किया. जहां मंडल रेल प्रबंधक ने चल रहे कार्यों की प्रगति, स्टेशन परिसर की स्वच्छता व यात्री सुविधाओं का जायजा लिया तथा सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिया. अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन स्टेशन भवन व अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel