बेलदौर. गोगरी के एसडीओ के निरीक्षण के बावजूद सीएचसी की सूरत जस की तस बनी हुई है. एसडीओ के द्वारा दिये निर्देश के बावजूद गंदगी पसरी हुई है. इससे स्वास्थ्यकर्मियों समेत मरीजों को परेशानी से जूझना पड रहा है. इसके बावजूद सीएचसी में साफ-सफाई की व्यवस्था चुनौती बनी हुई है. ज्ञात हो कि मंगलवार को एसडीओ संजय कुमार ने सीएचसी बेलदौर का निरीक्षण किया था. इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को निर्देश दिया था कि आउटडोर व इनडोर समेत परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखें, लेकिन सीएचसी के स्वच्छता को लेकर दिए गए निर्देश के बावजूद सफाई कर्मी एवं संबंधित कर्मी लापरवाह बने हुए हैं. इससे स्वास्थ्यकर्मी समेत मरीजों में नाराजगी है.