[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया कटिहार-बरौनी रेलखंड पर नहीं रुक रहा सवारी गाड़ीयों के लेटलतीफी का सिलसिला, यात्री परेशान

कटिहार-बरौनी रेलखंड पर नहीं रुक रहा सवारी गाड़ीयों के लेटलतीफी का सिलसिला, यात्री परेशान

0
कटिहार-बरौनी रेलखंड पर नहीं रुक रहा सवारी गाड़ीयों के लेटलतीफी का सिलसिला, यात्री परेशान

खगड़िया. कटिहार-बरौनी रेलखंड पर सवारी गाड़ियां विलंब से चल रही है. जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पिछले सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी अधिकांश लोकल ट्रेन औसतन 1 से 3 घंटे की देरी से चल रही है. लगातार हो रहे विलंब के कारण छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है. बताया जाता है कि अप दिशा की ओर जाने वाली 63305 कटिहार-सोनपुर मेमू पिछले 7 दिनों में औसतन 1 घंटा 15 मिनट की देरी से खगड़िया तथा 2 घंटे की देरी से बरौनी पहुंची.63307 कटिहार-समस्तीपुर मेमू औसतन 1 घंटे की देरी से खगड़िया एवं 2 घंटे की देरी से बेगूसराय पहुंची.

63303 कटिहार-समस्तीपुर मेमू ने रिकॉर्ड विलंब दर्ज करते हुए औसतन 3 घंटे 30 मिनट की देरी से खगड़िया तथा 3 घंटे की देरी से बरौनी पहुंची. 63301 कटिहार-बरौनी मेमू अपेक्षाकृत बेहतर रही. फिर भी औसतन 30 मिनट की देरी से खगड़िया एवं 40 मिनट की देरी से बेगूसराय पहुंची. डाउन दिशा की ओर जाने वाली 63306 सोनपुर-कटिहार मेमू औसतन 1 घंटा 45 मिनट की देरी से खगड़िया एवं 1 घंटे की देरी से कटिहार पहुंची. 63308 समस्तीपुर-कटिहार मेमू औसतन 1 घंटा 30 मिनट की देरी से खगड़िया तथा लगभग 1 घंटा 45 मिनट की देरी से नवगछिया पहुंची. 63304 समस्तीपुर-कटिहार मेमू औसतन 1 घंटे की देरी से खगड़िया एवं नवगछ़िया पहुंची. 63302 बरौनी-कटिहार मेमू औसतन 1 घंटे की देरी से खगड़िया तथा 1 घंटा 30 मिनट की देरी से नवगछिया पहुंची.

कहते हैं संघर्ष समिति के संयोजक

रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने कहा कि इस रेलखंड पर 24 घंटे में मात्र 4 जोड़ी लोकल ट्रेनों का ही परिचालन होता है. जो बढ़ती यात्री संख्या के अनुरूप पर्याप्त नहीं है. ऊपर से ट्रेनों का रोजाना घंटों विलंब से चलना उनकी दिनचर्या पर सीधा असर डाल रहा है. मजबूरी में लोगों को बसों का सहारा लेना पड़ रहा है. जहां उनसे मनमाना किराया वसूला जा रहा है. लगभग 180 किलोमीटर लंबे कटिहार-बरौनी रेलखंड के डबल लाइन होने के बावजूद ट्रेनों का इस तरह विलंब से चलना रेलवे की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है. स्थानीय यात्रियों ने कई बार पूर्व मध्य रेल और सोनपुर मंडल के अधिकारियों से इस रूट पर कम से कम 2 जोड़ी अतिरिक्त सवारी गाड़ियों के परिचालन की मांग की है. लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel