[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया डीएम के प्रयास से दशकों पुरानी मांगे पूरी, बकिया शिव मंदिर कामथान तक सड़क निर्माण कार्य शुरू

डीएम के प्रयास से दशकों पुरानी मांगे पूरी, बकिया शिव मंदिर कामथान तक सड़क निर्माण कार्य शुरू

0
डीएम के प्रयास से दशकों पुरानी मांगे पूरी, बकिया शिव मंदिर कामथान तक सड़क निर्माण कार्य शुरू

चौथम. प्रखंड क्षेत्र के तेलौछ पंचायत के गढ़िया से बकिया शिव मंदिर कामथान तक जाने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क का निर्माण कार्य रविवार से शुरू हो गया. जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर ग्रामीण कार्य विभाग गोगरी प्रमंडल द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया. सड़क निर्माण शुरू होते ही इलाके के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी. बताया जाता है कि आजादी के बाद से अब तक बकिया शिव मंदिर कामथान तक सड़क निर्माण जमीन विवाद के कारण लंबित पड़ा हुआ था. वर्षों से ग्रामीण पगडंडी के सहारे आवागमन करने को मजबूर थे. बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती थी, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. लोगों ने बताया कि इस सड़क निर्माण को लेकर पूर्व मुखिया राजीव सिन्हा अपने कार्यकाल से ही लगातार प्रयासरत रहे. उन्होंने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर सड़क निर्माण की मांग उठाई थी. बताया जाता है कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार तक की घोषणा कर दी थी. इसके बाद जिलाधिकारी स्वयं ग्रामीणों से मिले थे और आश्वासन दिया था कि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा. अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों का प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हुआ है. सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय बुजुर्गों ने भावुक होते हुए कहा कि बकिया को सही मायने में आज आजादी मिली है. ग्रामीणों ने बताया कि सैकड़ों वर्षों से लोग कठिन परिस्थितियों में यहां आवाजाही करते रहे हैं, लेकिन अब सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और श्रद्धालुओं सहित आम लोगों को काफी सुविधा होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel