[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया सीसीटीवी की निगरानी में होगी मतगणना, महत्वपूर्ण जगहों पर तैनात रहेंगे वीडियोग्राफर

सीसीटीवी की निगरानी में होगी मतगणना, महत्वपूर्ण जगहों पर तैनात रहेंगे वीडियोग्राफर

0
सीसीटीवी की निगरानी में होगी मतगणना, महत्वपूर्ण जगहों पर तैनात रहेंगे वीडियोग्राफर

खगड़िया. लोकसभा चुनाव में पड़े वोटों की गिनती आगामी 4 जून को बाजार समिति में होगी. सभी छह विधानसभा क्षेत्र के लिये अलग- अलग हॉल में वोटों की गिनती होगी. मतगणना के लिए जिला- प्रशासन के द्वारा तैयारी जारी है. मतगणना कार्य में दो सौ से अधिक कर्मियों/पदाधिकारियों को लगाया जाएगा. जिन्हें मतगणना से संबंधित ट्रेनिंग दी जाएगी. बता दें कि मतगणना कार्य में लगाए गए कर्मियों को मतगणना के दिन सुबह 4 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचना होगा. खगड़िया लोकसभा स्थित सभी छ्ह विधानसभा के लिए 14-14 गणना टेबल बनाए गए हैं. किस कर्मियों को किस टेबल पर तैनात किया जाएगा, इसे गोपनीय रखा गया है. बताया जाता है कि 4 जून को मतगणना आरंभ होने के ठीक पहले इस बात की जानकारी दी जाएगी. पोस्टल बैलेट की की गिनती अलग हॉल में होगा. इसकी अलग व्यवस्था की गई. सुबह आठ बजे होगी गिनती आरंभ- 4 जून की सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती आरंभ होगी. सभी कर्मियों को निर्धारित समय से पूर्व मतगणना स्थल यानी बाजार समिति में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गए हैं. पहले डाक मत पत्र की गिनती होगी. जिसके बाद इवीएम में पड़े वोटों की गिनती. सभी मतगणना हॉल में एक टेबल संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाची पदाधिकारी का भी होगा. जांच के बाद ही मिलेगी इंट्री- मतगणना परिसर में जांच के बाद ही सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को इंट्री मिलेगी. बता दें कि संबंधित सभी लोगों को पास जारी होगा. मतगणना के दिन अंदर प्रवेश के दौरान जांच होगी. पास के आधार पर ही लोगों को इंट्री दी जाएगी. अभ्यर्थी/ निर्वाचन अभिकर्ता/ गणना अभिकर्ता के लिए फोटोयुक्त पास बनेगा वहीं मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त सभी श्रेणी के कर्मियों के लिए फोटो रहित पास निर्गत किया जाएगा. मतगणना कक्ष सहित संपूर्ण परिसर में धुम्रपान, किसी प्रकार का वाद- विवाद, हल्ला-गुल्ला वर्जित है. मतगणना हॉल एवं चयनित स्थल पर सीसीटीवी कैमरा तथा महत्वपूर्ण जगहों, चेक पोस्ट, सभी मुख्य द्वारों, इवीएम को बज्रगृह से मतगणना हॉल तथा लाने एवं वापस ले जाने के दौरान वीडिओग्राफी की व्यवस्था की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel