बेलदौर. थाना क्षेत्र के दिघौन पंचायत के वार्ड 3 में अपने निजी हिस्से के घर में प्लम्बिंग का काम कराने के दौरान फरिकेन ने जानलेवा हमला कर दिया. पीड़ित दिघौन वार्ड 3 निवासी मो नैयर ने थानाध्यक्ष को आवेदन कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित ने कहा कि 24 फरवरी को वे अपने निजी हिस्से के घर में पानी टंकी का पाईप लगवा रहे थे. इसी दौरान पड़ोस के ही फरिकेन मो अबुजर, मो अशद आरफी, मो अलतमस आरफी ने काम बंद करवाकर गाली गलौज करते दो लाख रंगदारी देने की मांग की. वही विरोध करने पर आरोपित पक्ष के लोगों ने जान से मारने की धमकी दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है.