विरोध करने पर भड़का विवाद, आठ लोगों पर लगाया आरोपबेलदौर: थाना क्षेत्र के तेलिहार पंचायत के रामनगर गांव में अश्लील गाने का विरोध करना एक पक्ष को महंगा पड़ गया. विरोध के बाद दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गये. घायल अवस्था में परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया.