[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया चिराग पासवान की ‘मां’ के साथ देवरानियों ने क्या किया, रोकर बताई आपबीती, बेटे तक पहुंची बात

चिराग पासवान की ‘मां’ के साथ देवरानियों ने क्या किया, रोकर बताई आपबीती, बेटे तक पहुंची बात

0
चिराग पासवान की ‘मां’ के साथ देवरानियों ने क्या किया, रोकर बताई आपबीती, बेटे तक पहुंची बात
राजकुमारी देवी

Chirag Paswan: भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने पशुपति कुमार पारस की पत्नी शोभा देवी और रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि दोनों देवरानियों ने मिलकर उनके बेड रुम में ताला मार दिया. उनकी सामानों को निकालकर बाहर फेंक दीं. इस मामले में पुलिस को शिकायती आवेदन सौंपा गया.

सियासी लड़ाई के बाद अब संपत्ति पर विवाद

चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस के बीच सियासी लड़ाई चर्चा में रही है. इस बीच अब पारिवारिक संपत्ति विवाद सामने आया है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बड़ी मां यानी स्वर्गीय रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया है कि उनके कमरों में ताला लगा दिया गया. उन्होंने रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान की पत्नी पर घर से निकालने का आरोप लगाया है. खगड़िया के अलौली प्रखंड के शहरबन्नी स्थित घर में ताला लगाने का मामला केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पास भी पहुंच गया है.

चिराग ने प्रधान महासचिव को भेजा

चिराग पासवान ने पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान तथा भांजे सह छात्र लोजपा रामविलास बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस मृणाल को शहरबन्नी भेजा है. रामविलास पासवान ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी राजकुमारी देवी से हुई थी जबकि उन्होंने दूसरी शादी रीना शर्मा से की थी. बताया गया कि शहरबन्नी के आवास के कुछ कमरों में पशुपति कुमार पारस के परिजनों ने मालिकाना हक जताते हुए ताला लगा दिया. इस मामले के बाद राजकुमारी देवी आहत हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

खेत लिया तो एक शब्द ने बोलें- राजकुमारी

राजकुमारी ने कहा कि इन लोगों ने पहले ही सभी खेत ले लिए हैं. हम एक शब्द नहीं बोले हैं. अब हम बंटवारा चाहते हैं. मेरा जितना है, वह दे दें. प्रधान महासचिव संजय पासवान ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय पारस अपने भाई रामविलास पासवान को भगवान कहते हैं और भाभी मां को घर से बेघर करवा दिया. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि वे बिहार जोड़ने की बात करते हैं, जब आप अपनी भाभी के ही नहीं हुए, तो वे दूसरे को क्या एकजुट करेंगे.

इसे भी पढ़ें: Patna Airport: नए रूप में दिखेगा पटना एयरपोर्ट, प्रवेश के लिए होंगे 10 इंट्री गेट, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

नानी के साथ ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए थी

प्रिंस पासवान जो राजकुमारी देवी के नाती हैं वो नानी के साथ रहकर देखभाल करते हैं. राजकुमारी देवी की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रिंस पासवान शहरबन्नी पहुंचे और डॉक्टर को बुलाकर नानी का इलाज करा रहे हैं. प्रिंस पासवान ने कहा कि नानी की उम्र बहुत ही ज्यादा हो गई है उनके साथ किसी को ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: पटना- आरा समेत दर्जनों जिलों के जमीन मालिकों पर होगी पैसों की बरसात, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का प्लान जानिए

Previous article Teeth Whitening Tips: पीले दांतों को कहें बाय-बाय, ये है सबसे बेहतरीन टिप्स, चमकेंगे मोतियों जैसे दांत 
Next article IBPS PO Final Result 2025 OUT: आईबीपीएस PO का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel