[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो चौकीदारों के पुत्र घायल

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो चौकीदारों के पुत्र घायल

0
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो चौकीदारों के पुत्र घायल
अस्पताल में इलाज़रत जख्मी

चौथम से धीरज सिंह बंटू की रिपोर्ट:

चौथम (खगड़िया): थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो चौकीदारों के पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया गया.

घायलों की पहचान महेशखूंट निवासी चौकीदार प्रकाश पासवान के पुत्र कृष्णा कुमार तथा बेलदौर थाना क्षेत्र के पचौठ गांव निवासी चौकीदार किशुनदेव साह के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार करुआ मोड़ और नौरंगा के बीच सड़क दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 टीम को दी. सूचना मिलते ही 112 टीम के पुलिसकर्मी वीरेंद्र कुमार एवं महिला पुलिसकर्मी अंजलि कुमारी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

कृष्णा कुमार ने बताया कि वह बाइक से महेशखूंट से अपने ससुराल बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के मुंदीचक जा रहा था, तभी नौरंगा के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टोटो से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गया.

वहीं जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त अंशु कुमार के साथ महेशखूंट से घर लौट रहा था. इसी दौरान राज फ्यूल सेंटर के पास सड़क किनारे रखे पुआल पर बाइक फिसल गई और दुर्घटना हो गई. इस हादसे में वह घायल हो गया, जबकि पीछे बैठे उसके दोस्त को हल्की चोटें आईं.

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel