[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया सूर्य मंदिर चौक के पीछे निकले बाइपास सड़क, ट्रैफिक दबाव होगा कम

सूर्य मंदिर चौक के पीछे निकले बाइपास सड़क, ट्रैफिक दबाव होगा कम

0
सूर्य मंदिर चौक के पीछे निकले बाइपास सड़क, ट्रैफिक दबाव होगा कम

खगड़िया. शहर में निर्माणाधीन बाइपास सड़क का शनिवार को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल व जिलाधिकारी नवीन कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ सड़क निर्माण की वर्तमान स्थिति और संभावित विकल्पों पर चर्चा की. विधायक ने बाइपास सड़क के वर्तमान प्रस्तावित मार्ग पर गंभीर आपत्ति जताते हुए वैकल्पिक मार्ग से निर्माण करने का सुझाव दिया. विधायक ने जिलाधिकारी को कहा कि वर्तमान योजना के अनुसार बाइपास सड़क का निर्माण शहर के बीच से किया जा रहा है, जो आगे चलकर सूर्य मंदिर चौक के पास संकरा हो जाता है. ऐसी स्थिति में भविष्य में इस मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने पर जाम और आवागमन की समस्या उत्पन्न होने की आशंका बनी रहेगी. विधायक ने कहा कि बाइपास सड़क का मूल उद्देश्य शहर के भीतर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना और बड़े वाहनों को शहर के बाहर से वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराना है. कहा कि बाइपास सड़क का निर्माण सूर्य मंदिर चौक के पीछे से करते हुए गायत्री मंदिर के पास से निकालना अधिक उपयुक्त और व्यावहारिक होगा. इससे सड़क चौड़ी और सुगम बन सकेगी. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बायपास सड़क निर्माण से जुड़ी सभी तकनीकी पहलुओं की जल्द समीक्षा की जाए. यदि वैकल्पिक मार्ग से निर्माण संभव हो, तो उसके अनुरूप आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर कार्य को आगे बढ़ाया जाए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel