[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया जलकौड़ा में जलकर कारोबारी की गोली मारकर हत्या

जलकौड़ा में जलकर कारोबारी की गोली मारकर हत्या

0
जलकौड़ा में जलकर कारोबारी की गोली मारकर हत्या

गंगौर ओपी क्षेत्र के जलकौड़ा हाई स्कूल के समीप हुई वारदात

बदमाशों ने जलकर कारोबारी को मारी दो गोली

घटना स्थल पर पहुंच पुलिस कर रही मामले की जांच

प्रतिनिधि, खगड़िया

गंगौर थाना क्षेत्र के जलकौड़ा हाईस्कूल के समीप बदमाशों ने शनिवार की देर शाम जलकर कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. जानकारी मिलते ही अलौली एसडीपीओ संजय कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. बताया जाता है कि जहंगीरा पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी फुलचंद सहनी उर्फ फुचो सहनी जलककोरा से घर जा रहा था. भगवान सहनी के झोपड़ी के समीप पहले से घात लगाए बदमाशों ने घटना का अंजाम दिया. बदमाशों ने फूलचंद सहनी को दो गोली मारी. जिसके कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि जलकर को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा था. इसी मामले को लेकर उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है. इधर अलौली एसडीपीओ संजय कुमार ने हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि गोली मारकर हत्या की गई है. मामले की जांच की जा रही है. संदिग्ध बदमाशों के गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. उल्लेखनीय है की बीते एक साल पहले भीमा जलकर पर अमित सहनी की हत्या हुई थी.उक्त हत्या मामले में फूलचंद सहनी पिता पत्र नामजद आरोपित थे ।55 वर्षीय जलकर कारोबारी फूलचंद सहनी अपने पीछे तीन पुत्र से भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए. घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई. हालांकि देर रात तक पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel