[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया Bihar News: बिहार के इस जिले में होगा फोरलेन सड़क का निर्माण, शहर के लोगों को मिलेगी बड़ी सहूलियत

Bihar News: बिहार के इस जिले में होगा फोरलेन सड़क का निर्माण, शहर के लोगों को मिलेगी बड़ी सहूलियत

0
Bihar News: बिहार के इस जिले में होगा फोरलेन सड़क का निर्माण, शहर के लोगों को मिलेगी बड़ी सहूलियत
फोरलेन सड़क का सांकेतिक फोटो

Bihar News: बिहार में इन दिनों कई जिलों में सड़क और पुल का निर्माण किया जा रहा है. बिहार में लोगों को कई तोहफे दिए जा रहे हैं. इसी क्रम में एक और फोरलेन का निर्माण होने वाला है. दरअसल, बिहार के खगड़िया जिले में फोरलेन का निर्माण हो रहा है. शहर की हृदय स्थली राजेंद्र चौक से बखरी बस स्टैंड तक जल्द फोरलेन सड़क का निर्माण होगा. जिससे लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी. खबर की माने तो, फोरलेन निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. इसकी लागत 13.69 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

जानकारी के मुताबिक, सड़क निर्माण को लेकर एलओए प्राप्त हो चुका है.जिसके बाद एग्रीमेंट की प्रक्रिया भी खत्म हो जाएगी और निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. इस सड़क के निर्माण होने से लोगों को खगड़िया स्टेशन और बखरी बस स्टैंड तक आने जाने में काफी सुविधा होगी. इसके अलावा कई जगह लड़क में बड़ेृ-बड़े गड्ढे हैं, जिनमें मिट्टी और ईंट के टुकड़े भरे गए हैं. इतना ही नहीं, जल जमाव होने के कारण लोगों को भारी परेशानी भी होती है, जिससे खास कर पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत होती है.

लोगों को मिलेगी सहूलियत

जानकारी के मुताबिक, स्टेशन रोड में राजेंद्र चौक से लेकर बखरी बस स्टैंड काफी भीड़ भाड़ रहती है. सड़क के किनारे फुटपाथ पर दुकानें लगाई जाती हैं, जिससे यहां काफी भीड़ लगती है. जर्जर सड़क के कारण यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. ऐसे में जब फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा जायेगा तो लोगों को स्टेशन और बखरी बस स्टैंड तक आने जाने में कोई भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. जाम की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी. इसी के साथ बिहार को एक और फोरलेन की सौगात मिल गई है.

Also Read: Mukesh Sahani: “पीएम मोदी के लिए जान दे सकता हूं, यदि…”, बिहार चुनाव से पहले मुकेश सहनी ने किया बड़ा ऐलान

Previous article Sharad Pawar Emotional: शरद पवार का छलका दर्द, बोले- नहीं सोचा था NCP में होगा ऐसा
Next article टैक्स में छूट देने पर पाकिस्तान के छूटे पसीने, हो गया 21 अरब डॉलर का भारी नुकसान
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel