[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया 22 मार्च को धूमधाम से मनाया जायेगा बिहार दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

22 मार्च को धूमधाम से मनाया जायेगा बिहार दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

0
22 मार्च को धूमधाम से मनाया जायेगा बिहार दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

खगड़िया. बिहार दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा. बुधवार को बिहार दिवस की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभा कक्ष में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता डीएम अमित कुमार पांडेय ने की. बैठक में डीएम ने कहा कि 22 मार्च को बिहार दिवस को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगी. इस अवसर पर जिला स्तरीय विभागीय प्रदर्शनी मेला का आयोजन जेएनकेटी इंटर स्तरीय विद्यालय मैदान में लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आम जनता को मेले में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा. डीएम ने कहा कि मेले में आपदा प्रबंधन, पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, सूचना व जन-सम्पर्क विभाग, जीविका परिवहन आदि विभागों द्वारा 36 स्टॉल लगाया जायेगा. जिसमें सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमलोगों को दी जायेगी. इसके अतिरिक्त, स्थानीय व्यंजन मेला और जीविका दीदियों द्वारा संचालित रसोई भी मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा. बिहार दिवस के अवसर को यादगार बनाने के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, जीविका दीदी, स्थानीय व्यंजन विक्रेताओं और आम नागरिक भाग लेने की अपील की. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कौशिकी ने बताया कि टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. स्थानीय कलाकार व स्कूली बच्चे भाग लेंगे. अतिथियों द्वारा पुरस्कार का वितरण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि जेएनकेटी में प्रदर्शनी लगाया जायेगा, जिसमें मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा की प्रगति की जानकारी दी जाएगी. सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. पुलिस लाइन में आपदा प्रबंधन से जुड़े जानकारी दी जायेगी. जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. शुरुआत प्रभातफेरी से की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel