[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया फाइनल मैच: बांका ने खगड़िया को टाईब्रेकर में 4-3 से हराया

फाइनल मैच: बांका ने खगड़िया को टाईब्रेकर में 4-3 से हराया

0
फाइनल मैच: बांका ने खगड़िया को टाईब्रेकर में 4-3 से हराया

प्रतिनिधि, खगड़िया

अंडर 19 फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में खगड़िया को हराकर बांका की टीम विजेता हुई. गुरुवार को जेएनकेटी मैदान में बांका व खगड़िया टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ. दोनों टीमों के बीच खेले गये मैच में बांका ने खगड़िया टीम को टाईब्रेकर में 4-3 के अंतर से हराया. निर्धारित समय-सीमा के भीतर कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी. इसके बाद निर्णायक द्वारा टीमों को टाईब्रेकर करने का अवसर दिया गया. जिसमें बांका की टीम विजयी हुई. वहीं तीसरे स्थान के लिए शिवहर तथा गया की टीम के बीच मैच खेला गया. मैच शिवहर ने गया को 6-5 के अंतर से हरा दिया. इस मैच का भी निर्णय टाईब्रेकर से हुआ. फाइनल मैच के विजेता टीम को अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विवेक सुगंध, वरीय उपसमाहर्ता प्रवीण कुमार, कौशिकी, डीएसपी अनुपेश नारायण, जिला खेल पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने ट्रॉफी दिया. इस दौरान कोच सुनील कुमार, फुटबॉल संघ के पूर्व सचिव उमेश यादव, राज्य से आये मुख्य निर्णायक शत्रुधन कुमार, शारीरिक शिक्षा के प्रधान लिपिक अरविंद पांडेय, शारीरिक शिक्षक शशिकांत रंजन, राकेश कुमार, अनन्त कुमार, नित्यानंद कुमार, मुकेश, चतुरानंद यादव, राजीव कुमार, परमानंद कुमार, रवि शंकर कुमार, सुनील कुमार, दयानंद गुप्ता, चंदन कुमार, राजेश आनंद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel