[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया दिव्यांग के साथ मारपीट, प्राथमिकी

दिव्यांग के साथ मारपीट, प्राथमिकी

0
दिव्यांग के साथ मारपीट, प्राथमिकी

गोगरी.

थाना क्षेत्र के उसरी में दिव्यांग के साथ मारपीट की गई है. जख्मी दिव्यांग चमरू यादव ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. चमरू ने थाना में आवेदन देकर कहा कि उसरी गांव निवासी कुंदन कुमार, रंजीत यादव सहित आदि लोगों ने मारपीट की. उनलोगों द्वारा घर में घुसकर तोड़फोड़ की गयी. लूटपाट किया गया. घर में रखे नगदी व जेवरात लूट लिया. गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

सीएससी संचालक के साथ मारपीट, प्राथमिकी

गोगरी.

थाना क्षेत्र के गोगरी पंचायत के दासोटोला बिंदटोली में कॉमन सर्विस सेंटर संचालक मोहित कुमार के साथ मारपीट की गयी है. मोहित ने थाना में आवेदन देकर कहा कि सीएससी में रखे लगभग 50 हजार रुपये व बाइक लूटकर बदमाश फरार हो गया. इस मामले में दासोटोला निवासी मोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि पिंटू कुमार व मंजेश कुमार सहित कई अज्ञात लोगों द्वारा घटना का अंजाम दिया गया. पीड़ित ने आवेदन के माध्यम से कहा है कि वो अपने घर पर सीएससी सेंटर चलाता है. उक्त आरोपित सहित अन्य बारह से पंद्रह अज्ञात लोग आये और मारपीट करने लगे. आरोपित द्वारा मारपीट करते हुए पचास हजार रुपए लूट लिए व मोटरसाइकिल लेकर भाग गया. पीड़ित द्वारा उक्त लोगों पर कार्रवाई करते हुए न्याय की मांग किया है. गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. उक्त आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel