[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आज

श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आज

0
श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आज

महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर शहीदों को दी जायेगी श्रद्धांजलि खगड़िया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर शुक्रवार को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. कार्यक्रम श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभुनारायण मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल परमानंदपुर परिसर में होगी. अस्पताल के प्रबंधक इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश एवं जिले के अमर शहीदों को स्मरण करना है. उनके बलिदान को नमन करना तथा समाज और युवाओं को राष्ट्रभक्ति, त्याग एवं कर्तव्यबोध की प्रेरणा देना है. शहीदों के सपनों को साकार करने के संकल्प के साथ यह आयोजन प्रेरणादायी संदेश देगा. कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक गोपाल पाठक एवं रीना पंडित द्वारा श्रद्धांजलि गायन प्रस्तुत किया जाएगा. साथ ही राज माता माधुरी देवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल संस्थानों के छात्र-छात्राएं सहभागिता करेंगे. संस्थान के मीडिया प्रभारी अमरीष कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी एवं अमर शहीदों का बलिदान हमारी राष्ट्रीय चेतना की आधारशिला है. एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का उद्देश्य इसी चेतना को सशक्त करना और समाज को सकारात्मक दिशा देना है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel