[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया माघी पूर्णिमा पर अगुवानी गंगा घाट बना आस्था का महासंगम

माघी पूर्णिमा पर अगुवानी गंगा घाट बना आस्था का महासंगम

0
माघी पूर्णिमा पर अगुवानी गंगा घाट बना आस्था का महासंगम

– 10 दिवसीय मेला व श्रीगंगा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ परबत्ता. प्रखंड के दक्षिणी छोर स्थित उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर 10 दिवसीय मेला एवं श्रीगंगा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ रविवार को कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ. इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने गंगा जल से भरे कलश लेकर पूरे विधि-विधान से यज्ञ मंडप तक शोभायात्रा निकाली. जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया. संध्या समय महायज्ञ का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, सदर विधायक बबलू मंडल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया. कार्यक्रम का सफल संचालन पंचायत के पूर्व मुखिया पवन कुमार चौधरी ने किया. सांसद राजेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पर यह आयोजन एक ऐतिहासिक शुरुआत है, जो आने वाले वर्षों में निरंतर आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि भविष्य में इस स्थल को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी. उन्होंने प्रेरक उदाहरण देते हुए कहा “फलदार वृक्ष सदा झुका रहता है और निष्फल वृक्ष अकड़ा रह जाता है,” अर्थात् विनम्रता ही सच्ची महानता है. विधायक बाबूलाल शौर्य ने कहा कि कहा कि श्रीगंगा महायज्ञ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का सशक्त माध्यम है. ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को संस्कार मिलते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी. सदर विधायक बब्लू मंडल ने कहा कि अगुवानी गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित यह महायज्ञ क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि मिलकर इस स्थल के विकास, सुविधा विस्तार और श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए निरंतर प्रयास करेंगे. महायज्ञ एवं मेले को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है. आगामी दस दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रवचन, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक, खेलकूद कार्यक्रमों के साथ मेला आकर्षण का केंद्र रहेगा. मौके पर सांसद प्रतिनिधि पंकज कुमार राय, परबत्ता नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत साह, पूर्व मुखिया रीना देवी, सियादतपुर अगुवानी पंचायत के मुखिया देवेंद्र कुमार शर्मा, जयंत कुमार, कृष्णा कुमारी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह, सतीश मिश्रा, मनोज सिंह आदि लोग मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel