[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए बनायी गयी टीम: डीईओ

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए बनायी गयी टीम: डीईओ

0
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए बनायी गयी टीम: डीईओ

11 सदस्यीय शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों की टीम अभिलेखों का संधारण करने की देंगे जानकारी

खगड़िया. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए टीम गठित की गयी है. शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों की 11 सदस्यीय टीम स्कूलों में पहुंचकर अभिलेखों का संधारण, विद्यालयों सफल संचालन की जानकारी देंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और उपयोगी बनाने के लिए विद्यालय प्रधान और शिक्षक/शिक्षिकाओं की एक टीम का गठन किया गया. 11 सदस्यीय टीम सभी विद्यालयों को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक, प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के सफल संचालन, रख-रखाव, अभिलेखों का संधारण, वर्ग शिक्षक की भूमिका, वर्ग संचालन व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स-समय पाठ्यक्रम पूर्ण कराना आदि बिंदुओं पर कार्य योजना तैयार करेगी. ताकि विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाया जा सके.

टीम में किये गये शामिल शिक्षक व प्रधानाध्यापक

उन्होंने बताया कि टीम में प्लस टू विद्यालय लाभगांव के प्रधानाध्यापक संतलाल, उच्च माध्यमिक विद्यालय मथुरापुर के प्रधानाध्यापक अनुराधा कुमारी, मध्य विद्यालय सोनमकनी के प्रधानाध्यापक कन्हैयाला पंडित, मध्य विद्यालय कामाथान के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार, मध्य विद्यालय चंद्रनगर के प्रधानाध्यापक अरिमर्दन कुमार, प्राथमिक विद्यालय विद्यार्थी टोला के प्रधान शिक्षिका ज्योति मंडल, प्राथमिक विद्यालय फिरंगीटोला के प्रधान शिक्षक विश्व विजय कुमार, उच्च विद्यालय लाभगांव जलकौड़ा के शिक्षक मो. सहजाद हसन, उच्च माध्यमिक विद्यालय मथुरापुर के शिक्षक अमर कुमार सुधांशू, प्राथमिक विद्यालय जयंती ग्राम औता गोगरी के शिक्षक अविनाश कुमार, प्राथमिक विद्यालय तांती टोला बभनगामा के शिक्षक शशिकान्त रंजन शामिल किया गया.

20 अप्रैल तक टीम करेंगी रिपोर्ट

बताया जाता है कि 11 सदस्यीय टीम विभागीय प्रावधानों के साथ-साथ विद्यालय के बेहतर संचालन के लिए 20 अप्रैल 2026 तक सुझाव उपलब्ध करायेगी. टीम के सभी सदस्य मोबाइल से वाट्सऐप पर विमर्श कर प्रतिवेदन जमा करेंगे. इसके लिए विद्यालय अवधि के बाद सुविधानुसार कार्य करेंगे. टीम के समन्वयक कार्यक्रम सहायक, बिहार शिक्षा परियोजना अमरेश कुमार को प्राधिकृत किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel