[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया सनातन हिंदू सम्मेलन को लेकर 750 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

सनातन हिंदू सम्मेलन को लेकर 750 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

0
सनातन हिंदू सम्मेलन को लेकर 750 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

बेलदौर. नपं क्षेत्र के बेलदौर बाजार समेत आसपास के मुहल्ले में आरएसएस शताब्दी दिवस सह सनातन हिंदू सम्मेलन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. जानकारी के मुताबिक रविवार को बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर परिसर स्थित कुंआ से कलश में जल भरकर 751 कन्याओं का जत्था वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर रवाना हुईं. कलश शोभायात्रा बेलदौर बाजार समेत आसपास के मुहल्ले का भ्रमण करते हुए गांधी इंटर विद्यालय खेल मैदान पहुंची. कलश शोभायात्रा में आकर्षक रथ, सर पर कलश लिए नये परिधानों में सजी कन्याओं व श्रद्धालुओं की लंबी कतार लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. गांधी इंटर खेल मैदान में कलशयात्रियो ने कलश की प्राण-प्रतिष्ठा कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराई. इस संबंध में बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन हिंदू समाज आयोजन समिति बेलदौर मंडल के तत्वावधान में की गई, कलश की प्राण-प्रतिष्ठा बाद आरएसएस शताब्दी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान संघ के कार्यकर्ताओं ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सौ वर्ष पूरा होने के अवसर पर सनातन हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत बाल कार्य प्रमुख विधान चंद्र, जिला कार्यवाहक पंकज, खंड संचालक गुरुदेव, नगर पंचायत बेलदौर के चेयरमैन ममता कुमारी, रंजन कुमार, दुर्गा वाहिनी अनिता कुमारी, संजय, केशव, कुणाल, अशोक, मनमोहन, सन्नी, ऋषि , दुर्गेश, मनमोहन समेत सैकड़ो कार्यकर्ता कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर मुस्तैदी से जुटे रहे. वही करीब एक घंटे तक प्रांत बल कार्य प्रमुख विधान चंद्र के द्वारा बौद्धिक कार्यक्रम किया गया. बौद्धिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरा होने के बाद सनातन हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने हिंदुत्व पर चर्चा कर एकजुट होने का आह्वान किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel