[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया पिकअप से 47 कार्टन कोडिन कफ सीरप बरामद, दो गिरफ्तार

पिकअप से 47 कार्टन कोडिन कफ सीरप बरामद, दो गिरफ्तार

0
पिकअप से 47 कार्टन कोडिन कफ सीरप बरामद, दो गिरफ्तार

चौथम. मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौथम थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 107 स्थित करूआमोड़ चौक के समीप छापेमारी कर एक पिकअप से भारी मात्रा में कोडिन कफ सीरप बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया. चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की मादक पदार्थ की खेप ले जायी जा रही है. जिसके बाद सूचना के तहत पुलिस की टीम वाहन जांच करने में जुट गयी. इस दौरान एक पिकअप वाहन की तलाश ली गयी जिसमें सोयाबड़ी के बोरे में छिपाकर ले जा रहे 47 कार्टन कोडिन कफ सीरप को बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान पटना जिला के खुशरूपुर निवासी 28 वर्षीय गुड्डू कुमार व पटना जिला के ही चंदन कुमार के रूप में की गयी. पुलिस ने 24 बोरा सोयाबड़ी भी बरामद किया है. पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में चौथम थाना कांड संख्या 134/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(c), 8(c) और 29 के तहत कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी अभियान में एसआई भानु प्रताप सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel